Viral Video: पतली पहाड़ी पर साइकिल दौड़ाकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पतली पहाड़ी पर साइकिल चलाकर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो माउंटेन बाइकर मारको बैसोट का है जो रील के लिए नहीं, बल्कि रियल में बनाया गया है.
Stunt Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज नजर आते हैं, जिन्हें देखकर माथा चकरा जाता है. सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते हैं और कई बार इसी चक्कर में हादसे का शिकार भी हो जाते हैं, जबकि कई लोग खतरनाक स्टंट करके लोगों को हैरत में भी डाल देते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स पतली पहाड़ी पर साइकिल चलाकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो माउंटेन बाइकर मारको बैसोट का है जो एकदम रियल है.
इस वीडियो को marcobassot नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें मारको बैसोट रेजर जैसी पतली पहाड़ी पर तूफानी स्पीड में साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पतली पहाड़ी के दोनों तरफ गहरी खाई है और बीच में पतला रास्ता है, जिसपर वो साइकिल चला रहे हैं. इस दौरान वो जिस तरह से साइकिल को बैलेंस करते हैं वो कमाल का है. यह भी पढ़ें: Bike Stunt Viral Video: बेंगलुरु में लड़को का बाइक स्टंट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा, की कार्रवाई
पतली पहाड़ी पर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि कितने पतले रास्ते पर मारको साइकिल चला रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- डोलोमाइट्स की सबसे लुभावनी चोटी पर शून्य को छूना. किसी गलती की अनुमति नहीं है. माय हार्ट ऑन फायर... एड्रेनालाइन ढलान विशाल है और मुझे इससे प्यार है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह लोगों के होश उड़ा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

