Viral Video: शख्स ने अपने दोस्त के साथ किया ऐसा खतरनाक प्रैंक, वीडियो देख ठहाके लगाकर हंस पड़ेंगे आप
सोशल मीडिया पर एक हंसाने-गुदगुदाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टेबल पर बैठकर बीयर और शानदार स्नैक का आनंद ले रहा है. तभी एक शख्स उसके साथ ऐसा प्रैंक करता है, जिसे देखकर आप ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अक्सर कई मजेदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां इंसान कभी भी खुद को अकेला महसूस नहीं करता है. अकेले इंसान सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो (Funny Video) देखकर हंस पड़ते हैं. खासकर अगर प्रैंक्स (Pranks) की बात करें तो मस्ती मजाक वाले वीडियो अक्सर लोगों को हंसाते-गुदगुदाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हंसाने-गुदगुदाने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स टेबल पर बैठकर बीयर और शानदार स्नैक का आनंद ले रहा है. तभी एक शख्स उसके साथ ऐसा प्रैंक करता है, जिसे देखकर आप ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
इस वीडियो को @Fun_Viral_Vids नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- उन्होंने मेरा मनोबल बढ़ाया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 368.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- भगवान भाई की मदद करें, बहुत कीमती चीज ले ली. वहीं एक अन्य ने लिखा है- इसे कहते हैं बोटी लेकर रोटी पकड़ाना. यह भी पढ़ें: Funny Video: जब मजाक के मूड़ में आ गए गजराज, हाथी के प्रैंक से पर्यटकों की हो गई हालत खराब
शख्स ने दोस्त के साथ किया प्रैंक
She has just boosted my morale pic.twitter.com/WSilJBdetV
— Fun Viral Vids 😊 (@Fun_Viral_Vids) June 15, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के साथ गजब का प्रैंक हो जाता है. शख्स टेबल पर बैठकर शराब के साथ मजेदार स्नैक खा रहा है. उसी दौरान शख्स का दोस्त उसके पास पहुंचता है और टेबल पर अपनी दोनों उंगलियों को रखकर उसे भी ऐसा करने के लिए कहता है. उसके बाद जब शख्स अपनी दोनों उंगलियों को टेबल पर रखता है तो दोस्त उस शख्स की उंगलियों पर शराब की ग्लास रख देता है, फिर वो नाश्ते के बर्तन से चम्मच निकालकर इसे मुंह में लगा देता है, ताकि वो शराब न पी सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

