वायरल

प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी महिला, पीछे से आकर शख्स ने ट्रेन के सामने दिया धक्का, फिर जो हुआ... (Watch Viral Video)

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर ट्रेन का इंतजार करती है, तभी एक शख्स पीछे से आता है और सामने से आ रही ट्रेन के सामने महिला को धक्का मारकर पटरी पर गिरा देता है. इसके बाद जो होता है, उसकी कल्पना शायद किसी ने भी नहीं की होगी.

प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी महिला, पीछे से आकर शख्स ने ट्रेन के सामने दिया धक्का, फिर जो हुआ... (Watch Viral Video)
शख्स महिला को प्लेटफॉर्म से दिया धक्का (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय...' यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी और कई बार इस कहावत को सच होते हुए आपने अपनी आंखों से भी देखा होगा. दरअसल, हमारे आसपास होने वाली कई घटनाओं में कुछ घटनाएं ऐसी भी होती हैं, जिनमें कुछ खुशकिस्मत लोग मौत के मुंह से भी बच निकलते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे. वीडियो में एक महिला प्लेटफॉर्म (Platform) पर खड़ी होकर ट्रेन (Train) का इंतजार करती है, तभी एक शख्स पीछे से आता है और सामने से आ रही ट्रेन के सामने महिला को धक्का मारकर पटरी पर गिरा देता है. इसके बाद जो होता है, उसकी कल्पना शायद किसी ने भी नहीं की होगी.

रेलवे प्लेटफॉर्म पर घटी यह घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो को Infos Bruxelles नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 465.2K व्यूज मिल चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, यह घटना बेल्जियम की राजधानी के रोजियर मेट्रो स्टेशन पर घटी है. यह भी पढ़ें: Video: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान नीचे गिरी बुजुर्ग महिला, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर कई यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. इन यात्रियों के बीच खड़ी एक महिला भी ट्रेन का इंतजार कर रही थी, तभी एक शख्स दौड़ते हुए महिला के पास आता है और उसे धक्का देकर ट्रेन की पटरी पर गिरा देता है. जिस वक्त शख्स महिला को धक्का मारता है, तभी वहां से एक ट्रेन आ रही होती है, लेकिन महिला की किस्मत अच्छी होती है कि सामने आ रही ट्रेन का ड्राइवर अपनी सूझबूझ दिखाते हुए फौरन ब्रेक लगा देता है. बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला को हल्की-फुल्की चोटें आईं, लेकिन उसकी जान बाल-बाल बच गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).