Viral Video: खिलौने की तरह शख्स ने एक झटके में पकड़ लिया खतरनाक सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नंगे हाथों से पल भर में खतरनाक सांप को ऐसे पकड़ता है, जैसे कि वो कोई खिलौना हो. खिलौने की तरह सांप को पकड़कर शख्स उसे एक बोरे में भर देता है.
Viral Video: दुनिया में पाए जाने वाले सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में कई प्रजातियां बेहद खतरनाक होती हैं, जिनके काटने से पलभर में किसी की भी मौत हो सकती है. यही वजह है कि अधिकांश लोग सांपों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, जबकि कई लोग सांपों के साथ इस तरह से खेलते हैं, जैसे कि उनके लिए सांप (Snake) कोई खिलौना हो. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नंगे हाथों से पल भर में खतरनाक सांप को ऐसे पकड़ता है, जैसे कि वो कोई खिलौना हो. खिलौने की तरह सांप को पकड़कर शख्स उसे एक बोरे में भर देता है.
इस वीडियो को snake_naveen नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- भाई को लगता है कि वो एक रबर का सांप है, इसलिए आराम से पकड़ लेता है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये कैसे कर लेते हो भाई, सांप काटता क्यों नहीं. यह भी पढ़ें: Shocking! चंबल एक्सप्रेस में सपेरों का आतंक, यूपी के महोबा में पैसे नहीं मिलने पर ट्रेन के कोच में छोड़े सांप
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर से निकलकर दो लोग गार्डन एरिया में जाते हैं, जहां मुर्गियों के एक पिंजरे में खतरनाक सांप घुसा हुआ है. नवीन नाम के स्नेक कैचर पहले तो पिंजरे को उठाकर सांप को बाहर निकलने का मौका देते हैं, लेकिन जब सांप नहीं निलकता है तो वो पिंजरे से एक झटके में खिलौने की तरह सांप को पकड़ लेते हैं और उसे बोरे में डाल देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

