‘खतरों का खिलाड़ी’ बना शख्स, बुलेट पर पत्नी को बैठाकर किया हैरान करने वाला स्टंट (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक स्टंट का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को बुलेट पर बैठाकर चलती बाइक के हैंडल को छोड़कर खड़ा हो जाता है और खतरनाक अंदाज में स्टंट करने लगता है. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
Stunt Viral Video: आजकल युवाओं पर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनने के लिए स्टंट (Stunt) करने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि किसी भी स्टंट को करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है और काफी प्रैक्टिस करने के बाद जाकर कोई स्टंट परफेक्ट हो पाता है. कई बार स्टंट गलत भी हो जाता है, जिसका खामियाजा स्टंट करने वाले को भुगतना पड़ता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक स्टंट का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को बुलेट पर बैठाकर चलती बाइक के हैंडल को छोड़कर खड़ा हो जाता है और खतरनाक अंदाज में स्टंट करने लगता है. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इस क्लिप को देखकर वो वाली कहावत याद आ गई हम तो डूबे हैं, सनम तुमको भी ले डूबेंगे, जबकि दूसरे शख्स ने लिखा है- इसमें तारीफ शख्स की नहीं महिला की करनी चाहिए, जिसके भीतर इतने गट्स है… यह भी पढ़ें: Stunt Goes Wrong: शख्स को साइकिल से स्टंट करना पड़ा महंगा, हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बुलेट पर बैठकर कहीं जा रहा है. बाइक चलाते समय अचानक शख्स हैंडल छोड़कर खड़ा हो जाता है, जबकि पत्नी पीछे बैठे देखती रहती है. पहले शख्स चलती बाइक की गद्दी पर दोनों पैर ऊपर रखकर बैठता है, फिर धीरे-धीरे हैंडल को छोड़कर सीट पर एकदम सीधा खड़ा हो जाता है. पति के करतब को देखते ही पत्नी बिल्कुल स्टैच्यू बन जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

