वायरल

हाथी के बालों को कंघी से संवारता दिखा महावत, गजराज के गजब के हेयरस्टाइल को देख इंप्रेस हुए लोग (Watch Viral Video)

क्या आपने कभी ऐसा हाथी देखा है, जिसने खास किस्म का हेयर स्टाइल बनाया हो. एक अनोखे हेयर स्लाइल वाले गजराज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महावत कंधी से उसके बाल संवारता दिख रहा है. अनोखे हेयर स्टाइल वाले गजराज का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

हाथी के बालों को कंघी से संवारता दिखा महावत, गजराज के गजब के हेयरस्टाइल को देख इंप्रेस हुए लोग (Watch Viral Video)
हाथी का हेयरस्टाइल (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: हाथियों (Elephants) के अनगिनत वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. जंगल में रहने वाले तमाम जानवरों (Animals) में हाथियों को सबसे प्यारा, शांत और समझदार जानवर माना जाता है. हाथी (Elephant) की अटखेलियां, उनका पारिवारिक स्वभाव लोगों को काफी पसंद आता है. हालांकि अगर हाथियों को कोई बेवजूद गुस्सा न दिलाए तो वो इंसानों से भी बिल्कुल दोस्ताना व्यवहार करते है. आपने हाथियों और इंसानों के बीच मजबूत रिश्ते का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो भी देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा हाथी देखा है, जिसने खास किस्म का हेयर स्टाइल बनाया हो. एक अनोखे हेयर स्लाइल (Hair Style) वाले गजराज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महावत कंघी से उसके बाल संवारता दिख रहा है.

इस वीडियो को Findingtemples नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. अनोखे हेयर स्टाइल वाले गजराज का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इस वीडियो ने तो मेरा दिन बना दिया, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- हैंडसम बॉय… यह भी पढ़ें: हाथी ने फूलों का गुलदस्ता देकर हथिनी को किया प्रपोज, लोगों का दिल जीत रहा है गजराज का रोमांटिक अंदाज (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FindingTemples™ (@findingtemples)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गजराज के माथे पर काफी लंबे बाल हैं और महावत हाथी के बालों को बड़े प्यार के कंघी कर रहा है. महावत अपने बच्चे की तरह हाथी के बालों को कंघी कर रहा है, जबकि गजराज भी अच्छे बच्चे की तरह कंघी करवा रहा है. हाथी के माथे पर लंबा सा तिलक लगा हुआ है. हाथी के बॉबकट बालों को देखकर हर कोई उसे क्यूट बोल रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोयंबटूर के थेक्कमपट्टी गांव का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).