वायरल

Maggi With Cold Coffee: शख्स ने कोल्ड कॉफी से बनायी मैगी, भड़के नेटिज़ेंस ने कहा घोर अनर्थ, देखें वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन नया चलन बन गया है. जबकि इनमें से कुछ फ्यूजन व्यंजन वास्तव में काफी दिलचस्प हैं और कुछ बहुत ही अजीब हैं. जिसकी वजह से फ़ूड लवर्स अपना गुस्सा जाहिर करते हैं. हालांकि, लिस्ट में लेटेस्ट दिश ऐड हुई है,'कोल्ड कॉफी मैगी' है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक शख्स कोल्ड कॉफी से मैगी बनाता नजर आ रहा है....

Maggi With Cold Coffee: शख्स ने कोल्ड कॉफी से बनायी मैगी, भड़के नेटिज़ेंस ने कहा घोर अनर्थ, देखें वीडियो
Maggi With Cold Coffee (Photo: Instagram)

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन नया चलन बन गया है. जबकि इनमें से कुछ फ्यूजन व्यंजन वास्तव में काफी दिलचस्प हैं और कुछ बहुत ही अजीब हैं. जिसकी वजह से फ़ूड लवर्स अपना गुस्सा जाहिर करते हैं. हालांकि, लिस्ट में लेटेस्ट दिश ऐड हुई है,'कोल्ड कॉफी मैगी' है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक शख्स कोल्ड कॉफी से मैगी बनाता नजर आ रहा है. हां, आपने उसे सही पढ़ा है! वीडियो की शुरुआत एक आदमी के फ्राइंग पैन में कोल्ड कॉफी डालने से होती है, जिसके बाद वह मैगी का पैकेट खोलता है और पेय में इंस्टेंट नूडल्स मिलाता है. यह भी पढ़ें: Golgappa Shake: शख्स ने बनाया गोल गप्पा शेक, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे

वह इसमें शिमला मिर्च, कटा हुआ प्याज, धनिया और टेस्टमेकर डालते हैं. फिर वह गर्म खाने के ऊपर कॉफी पाउडर डालते हैं. पकने के बाद वो डिश में ट्रांसफर कर दिया जाता है और उसके बाद उसमें टोमैटो केचअप ऐड किया जाता है.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RJ Rohan (@radiokarohan)

जैसे ही वीडियो पोस्ट किया गया, इंटरनेट यूजर्स ने कमेन्ट सेक्शन में अपना गुस्सा व्यक्त किया. इस अजीब फ़ूड एक्सपेरिमेंट से यूजर्स बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. एक यूजर ने लिखा, "कैप्शन पढ़कर वीडियो देखने की हिम्मत नहीं हुई," दूसरे ने कमेंट किया, "बहुत ही बुरा हुआ..बिचारी मेग्गी मुझे मामला करना है." तीसरे ने कहा, "हर बार सोचता हूं इससे बुरा क्या होगा... फिर ये इससे भी बुरा लेकर आ जाते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).