मध्य प्रदेश: मंत्री इमरती देवी ने बॉलीवुड के इस गाने पर जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलवुड के हिट गाने मुझको राणाजी माफ करना पर जमकर ठुमके लगाती दिख रही हैं. बॉलीवुड के इस हिट गाने पर जमकर डांस करती मंत्री साहिबा का यह वीडियो फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
भोपाल: कभी अपने भाषण तो कभी अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh) में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वो अपने डांस को लेकर खूब चर्चा में हैं. दरअसल, इमरती देवी का एक डांस वीडियो (Imarti Devi Dance Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलवुड के हिट गाने 'मुझको राणाजी माफ करना' पर जमकर ठुमके लगाती दिख रही हैं. बॉलीवुड के इस हिट गाने पर जमकर डांस करती मंत्री साहिबा का यह वीडियो फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो को देखने के बाद एक ओर जहां बीजेपी इस मंत्री के डांस पर तंज कसती दिखी तो वहीं कांग्रेस ने अपनी मंत्री का बचाव किया है.
कांग्रेस ने अपनी मंत्री इमरती देवी के इस डांस वीडियो पर बीजेपी के तंज का जवाब देते हुए कहा है कि किसी के डांस करने में क्या बुराई है. जानकारी के अनुसार, यह वीडियो डबरा विधानसभा क्षेत्र के एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे इमरती देवी मुझको राणाजी माफ करना गाने पर डांस कर रही हैं.
बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करती इमरती देवी
— kalpvriksh 🖤 cudgel (@eknazaridharbhi) December 4, 2019
हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब इमरती देवी चर्चा में आई हों. इससे पहले भी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अपने भाषण को लेकर वो चर्चा में रह चुकी हैं. इसके बाद भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जब वो 24 सितंबर को डबरा में एक अस्पताल का निरीक्षण करने गई थीं और वो यह कर रही थीं कि डॉक्टर का ट्रांसफर कराने में पैसा लगता है, इसलिए उसे सस्पेंड ही कर देते हैं. इसके अलावा भी वो कई बार अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

