मध्य प्रदेश: दुकान में बैठे लड़के पर ऊपर से आ गिरा किंग कोबरा, Viral Video में देखें कैसे सांप और चूहे की दौड़ में बाल-बाल बची उसकी जान
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. वीडियो में दुकान में बैठा एक लड़का, किंग कोबरा और चूहे की लड़ाई में बाल-बाल बच जाता है. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
King Cobra Snake Viral Video: आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोय… और इस कहावत को आपने सच होते हुए भी देखा होगा. कहते हैं कि जिनकी रक्षा भगवान करता है वो मौत के मुंह से भी सुरक्षित लौट आते हैं और इस तरह के वीडियो भी आपने कभी न कभी सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसके देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. वीडियो में दुकान में बैठा एक लड़का, किंग कोबरा (King Cobra) और चूहे (Rat) की लड़ाई में बाल-बाल बच जाता है. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
आप भी यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद यही कहेंगे कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोय.
इस वीडियो को हितानंद शर्मा नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- जाको राखे साईंया मार सके ना कोय! मध्यप्रदेश के रायसेन जिले का यह वीडियो जिसमे चूहे और सांप की दौड़ में बालक बाल-बाल बच गया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.6K व्यूज मिल चुके हैं. इसे 167 लोगों ने रीट्वीट और 817 लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: King Cobra Viral Video: स्कूटी के हैंडल से जब फन फैलाकर निकला किंग कोबरा, देखिए कैसे किया गया नागराज को रेस्क्यू
देखें वीडियो-
जाको राखे साईंया मार सके ना कोय !
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले का यह वीडियो जिसमे चूहे और साँप की दौड़ में बालक बाल बाल बचा। pic.twitter.com/HGoaXXOgg0
— हितानंद Hitanand (@HitanandSharma) September 10, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दुकान में बैठा है और इस दौरान उसे कुछ हलचल महसूस होती है. हलचल महसूस होते ही लड़का फौरन वहां से हट जाता है और दुकान के बाहर निकल जाता है. तभी वीडियो में दिखाई देता है कि एक चूहा ऊपर की तरह से निकलता है और उसके पीछे काले रंग का किंग कोबरा भी निकलता है. सांप उसका पीछा करता है, लेकिन चूहा भाग निकलता है, फिर सांप जहां से निकला था वहीं पहुंच जाता है. हालांकि इस घटना में दुकान में मौजूद लड़का बाल-बाल बच गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

