मैरिज गार्डन के गेट पर 'बाबू-बाबू' चीखती रही लड़की, पुलिस ने किया गिरफ्तार, यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की को मैरिज गार्डन के बाहर 'बाबू-बाबू' चीखते हुए सुना जा सकता है. लड़की को मैरिज गार्डन के बाहर चीखते देख लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि यह मामला प्यार-मोहब्बत का है.
भोपाल, 10 जुलाई: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के होशंगाबाद (Hoshangabad) जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की को मैरिज गार्डन (Marriage Garden) के बाहर 'बाबू-बाबू' चीखते हुए सुना जा सकता है. लड़की को मैरिज गार्डन के बाहर चीखते देख लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि यह मामला प्यार-मोहब्बत का है. मौके की नजाकत को समझते हुए वहां उपस्थित लोगों ने फौरन इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है.
पूछताक्ष के दौरान महिला ने अधिकारियों को बताया कि मैरिज गार्डन में शादी कर रहे युवक के साथ वह पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन जब बात शादी की आई तो उसने किसी और लड़की से शादी कर ली. लड़की का पक्ष सुनने के बाद पुलिस ने कहा अगर वह इस मामले में शिकायत दर्ज करना चाहती है तो कर सकती है, लेकिन लड़की ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह लिव-इन में थी, इसलिए वह ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | मध्य प्रदेश : विश्व की सबसे उम्रदराज हथिनी के स्वास्थ्य में सुधार
बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष दोनों भोपाल में एक ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढीं. मिली जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) शहर की रहने वाली है. महिला पिछले काफी समय से नौकरी के खातिर भोपाल (Bhopal) में रह रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

