मध्य प्रदेश: 12 फीट लंबे अजगर को देख गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, तस्वीर हुई वायरल
मध्य प्रदेश स्थित भोपाल के चंदूखेड़ी गांव में अचानक एक 12 फीट लंबा अजगर घुस आया. उस अजगर को देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. इस विशाल अजगर को देखते ही लोगों ने फौरन वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम में अजगर को रेस्क्यू किया.
भोपाल: बारिश के मौसम (Rainy Season) में आए दिन सापों (Snakes) के रिहायशी इलाकों में घुसने की खबरें सुनने या देखने को मिल ही जाती हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक गांव में ऐसी घटना घटी जिससे लोगों में दहशत फैल गई. दरअसल, शुक्रवार को भोपाल (Bhopal) के चंदूखेड़ी गांव (Chandukhedi village) में अचानक एक 12 फीट लंबा अजगर (Python) घुस आया. उस अजगर को देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. इस विशाल अजगर को देखते ही लोगों ने फौरन वन विभाग (Forest Department) को सूचित किया और सूचना पाते ही वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची. ये अजगर इतना बड़ा था कि इसे काबू में करना एक या दो लोगों के बस की बात नहीं थी.
हालांकि काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम के कई लोगों ने इस अजगर को पकड़ लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल होती इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि 12 फीट के इस अजगर को कई लोग अपने हाथों में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस तस्वीर को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. आइए उन पर एक नजर डालते हैं.
वन विभाग ने अजगर को किया रेस्क्यू-
Bhopal: 12 feet long python rescued by forest department from Chandukhedi village today. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/xNLNaJmCHG
— ANI (@ANI) September 6, 2019
राहुल गांधी और केजरीवाल से तुलना-
ये केजरीवाल और राहुल गांधी को कहा से ढूंढ के लाये हो सर😷🤣😷
— अदिति जोशी (@ADITIJOSHI01) September 6, 2019
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से तुलना-
Digvijay Singh ko rescue karna pad raha 🤔🤔
— 🇮🇳नthing in life😝🇮🇳🇮🇳 (@rahuul0) September 6, 2019
बता दें कि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने रेस्क्यू किए गए इस अजगर की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की है, तो वहीं कुछ यूजर्स इस अजगर की तुलना कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 16 फीट लंबे अजगर ने जब अचानक बकरी को जिंदा निगल लिया: देखें Video
गौरतलब है कि इससे पहले भी देश के अलग-अलग इलाकों में अजगर के पकड़े जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं. कुछ समय पहले असम के नागांव के रेकापहाड़ में 14 फीट से भी लंबा अजगर आ गया था, जिसे देख डर के मारे लोगों की हालत खराब हो गई थी. हालांकि वन विभाग की टीम ने उस विशाल अजगर को काबू करने के बाद उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

