लखनऊ के उबर ड्राइवर विनोद की मदहोश आवाज में आशिकी का यह गाना सुनकर आप भी कह उठेंगे वाह, रानू मंडल की तरह बनेगे अगले स्टार ?
कहते है इंसान कही भी हो एक ना एक दिन उसका टैलेंट दुनिया के सामने जरुर आ जाता है. इसका सबसे ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली रानू मंडल है. जिसने भी इस 60 वर्षीय महिला की आवाज सुनी वह उसका फैन बन गया. इस साधारण महिला ने बॉलीवुड के जाने-माने गायक व संगीतकार हिमेश रेशमिया संग तीन गाने रिकॉर्ड कर लिए हैं.
कहते है इंसान कही भी हो एक ना एक दिन उसका टैलेंट दुनिया के सामने जरुर आ जाता है. इसका सबसे ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) है. जिसने भी इस 60 वर्षीय महिला की आवाज सुनी वह उसका फैन बन गया. इस साधारण महिला ने बॉलीवुड के जाने-माने गायक व संगीतकार हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) संग तीन गाने रिकॉर्ड कर लिए हैं. ऐसा ही एक और टैलेंट लखनऊ की सड़कों पर उबर चलने वाला विनोद (Vinod) भी है. जो आने वाले समय में रानू की तरह ही रातोंरात स्टार बन सकता है.
यह बात बिलकुल सही है कि भारत प्रतिभाओं की भूमि है. नवाबों के शहर कहे जाने वाले लखनऊ की सड़कों पर छिपा हुआ यह प्रतिभाशाली भी बड़े अवसर का हकदार है. एक ट्विटर यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उत्तर प्रदेश के उबर ड्राइवर विनोद का एक वीडियो अपलोड किया है. इसमें विनोद बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म आशिकी का मशहूर गाना ‘नजर के सामने’ गा रहे है. उनकी मदहोश आवाज सुनकर आप भी कह उठेंगे वाह.
Met an @Uber_India driver Vinod ji in Lucknow. He is an amazing singer and asked to sing a song for me after finishing his ride. Aur kya chaiye.
Please watch this video and make him famous. He is also having his own @YouTube @youtubemusic channel. #Lucknow #Uber pic.twitter.com/G4zu8u2531
— #SavePriyanshu (@crowngaurav) September 14, 2019
सिंगर विनोद जी शर्मा नाम से उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वो बहुत सुरीली आवाज में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनकी आवाज बेहद सुरीली लग रही है, जो कि किसी सिंगर से कम नहीं मालूम पड़ रही है.
YouTube पर देखें विनोद का वीडियो-
यह भी पढ़े- First Song Of Ranu Mandal: रानू मंडल का पहला गाना रिलीज, वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि रानू मंडल ने बॉलीवुड के जाने-माने गायक व संगीतकार हिमेश रेशमिया संग तीन गाने रिकॉर्ड कर लिए हैं. पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' को गाकर रानू रातोंरात इंटरनेट सनसनी बन गई थी और अब वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

