वायरल

Shocking Video: खाने के लिए थाली में परोसी गई जिंदा मछली ने की ऐसी हरकत, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

आपने अब तक मछलियों के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर मछली का जो वीडियो वायरल हो रहा है, ऐसा नजारा शायद ही पहले आपने कभी देखा होगा. इस वीडियो में किसी रेस्टोरेंट में जिंदा मछली को खाने की प्लेट में रखकर ग्राहक के सामने परोस दिया गया, लेकिन उसके अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.

Shocking Video: खाने के लिए थाली में परोसी गई जिंदा मछली ने की ऐसी हरकत, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
प्लेट में परोसी गई जिंदा मछली (Photo Credits: Instagram)

Shocking Viral Video: इंटरनेट पर ऐसे वीडियोज की अक्सर भरमार देखने को मिलती है, जिन्हें देख हम हैरान हो जाते हैं और कई बार तो वीडियो (Video) में नजर आने वाले नजारों को देख आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. जंगली जानवरों, पशु, पक्षियों और पानी के जीवों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोरते हैं. वैसे तो आपने अब तक मछलियों के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर मछली (Fish) का जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, ऐसा नजारा शायद ही पहले आपने कभी देखा होगा. इस वीडियो में किसी रेस्टोरेंट में जिंदा मछली (Live Fish) को खाने की प्लेट में रखकर ग्राहक के सामने परोस दिया गया, लेकिन उसके अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कस्टमर को प्लेट में खाने के लिए जिंदा मछली परोसी गई है. शख्स प्लेट में मछली के साथ रखे चॉपस्टिक को उठाता है और मछली के मुंह के पास ले जाता है, तभी मछली अपना मुंह खोल लेती है और चॉपस्टिक को अपने नुकीले दांतों तले दबा लेती है. यह भी पढ़ें: Snake Skeleton: गूगल मैप पर मिले दुनिया के सबसे बड़े सांप के कंकाल से मचा हड़कंप, देखें वायरल वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी घबरा गए हैं. इसके साथ ही कई लोगों के मन में डर बैठ गया है कि कहीं उन्हें भी किसी दिन खाने के लिए जिंदा मछली न परोस दी जाए. इस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस वीडियो को देखने के बाद अब वो हर बार मछली खाने से पहले एक बार चेक करेंगे कि वो जिंदा तो नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये दोनों एक दूसरे को खाना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).