वायरल

नन्हे डॉगी ने दिखाया बत्तख को टशन, Viral Video में देखें कैसे चोंच मारकर उसने कुत्ते की सिखाया सबक

एक नन्हे डॉग और बत्तख की लड़ाई का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉगी बत्तख को टशन दिखाने की कोशिश करता है, जिससे बत्तख को गुस्सा आ जाता है और वो उसे चोंच से मारकर ऐसा सबक सिखाती है कि डॉगी को वहां से दौड़ लगानी पड़ जाती है.

नन्हे डॉगी ने दिखाया बत्तख को टशन, Viral Video में देखें कैसे चोंच मारकर उसने कुत्ते की सिखाया सबक
बत्तख और कुत्ते की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Duck Vs Dog Viral Video: वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. जानवरों से जुड़े वीडियो इतने दिलचस्प होते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद करते हैं. खासकर, जानवरों की क्यूट लड़ाई (Animals Fight) वाले वीडियो लोगों को खासा पसंद आते हैं. इसी कड़ी में एक नन्हे डॉग (Little Dog) और बत्तख (Duck) की लड़ाई का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉगी बत्तख को टशन दिखाने की कोशिश करता है, जिससे बत्तख को गुस्सा आ जाता है और वो उसे चोंच से मारकर ऐसा सबक सिखाती है कि डॉगी को वहां से दौड़ लगानी पड़ जाती है.

इस वीडियो को nature27_12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और इस पर खूब मजे ले रहे हैं. वीडियो को देखकर यह समझ में आता है कि बिना मतलब के हमें किसी से भी पंगा नहीं लेना चाहिए, वरना इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. यह भी पढ़ें: पंगा लेने पर बत्तख ने शख्स को सिखाया ऐसा सबक, हुआ कुछ ऐसा कि याद आ गई नानी (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by طبیعت (@nature27_12)

वायरल हो रहे वीडियो में एक बत्तख नदी के किनारे दिखाई दे रही है, तभी वहां मौजूद एक कुत्ता उस पर भौंकना शुरू कर देता है. बत्तख कुछ देर तक कुत्ते की हरकत को नजरअंदाज करने की कोशिश करती है, लेकिन जब कुत्ता अपनी हरकत से बाज नहीं आता है तो फिर बत्तख को गुस्सा आ जाता है और वो उसे सबक सिखाने के लिए चोंच मारना शुरू कर देती है. बत्तख अपनी चोंच से पकड़कर उसे पानी में पटकती है, जिससे कुत्ते की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है और वो वहां से अपनी जान बचाकर भागने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).