वायरल

भैंस और उसके मासूम बच्चे पर कहर बनकर टूट पड़े शेर, बेरहमी से दोनों को उतार दिया मौत के घाट (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर बेरहम शेरों के आतंक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेर भैंस और उसके मासूम बच्चे पर न सिर्फ कहर बनकर टूट पड़ते हैं, बल्कि दोनों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट भी उतार देते हैं.

भैंस और उसके मासूम बच्चे पर कहर बनकर टूट पड़े शेर, बेरहमी से दोनों को उतार दिया मौत के घाट (Watch Viral Video)
शेरों ने किया भैंस का शिकार (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) की एक दहाड़ सुनकर पूरा जंगल ((Jungle) थर-थर कांपने लगता है. शेर न सिर्फ जंगल का सबसे ताकतवार जानवर है, बल्कि वो बेरहमी से अपने शिकार को मौत के घाट उतारने के लिए भी जाना जाता है. यही वजह है कि शेर से जंगल के बाकी जानवर दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं और शेर को देखते ही दूसरे जानवर अपना रास्ता बदल लेते हैं. हालांकि अगर कोई जानवर शेर की गिरफ्त में आ गया तो उसका बचना नामुमकिन सा हो जाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर बेरहम शेरों (Lions) के आतंक का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेर भैंस (Buffalo) और उसके मासूम बच्चे पर न सिर्फ कहर बनकर टूट पड़ते हैं, बल्कि दोनों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट भी उतार देते हैं.

वीडियो में कुछ शेर भैंस और उसके बच्चे का शिकार करते हुए नजर आ रहे हैं. दिल दहला देने वाले इस वीडियो को @TheBrutalNature नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 160.1k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- वीडियो का अंत बहुत दुखद है, जबकि एक ने कहा है कि ये नजारा सचमुच क्रूर है. यह भी पढ़ें: Crocodile Attacked Buffalo Video: विशाल मगरमच्छ ने पकड़ा भैंस का जबड़ा, उसके बाद जो हुआ देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंस अपने बच्चे के साथ जंगल में जा रही होती है, तभी दो शेर कहर बनकर उस पर टूट पड़ते हैं. शुरुआत में तो ऐसा लगता है कि शेर सिर्फ भैंस को ही अपना शिकार बनाना चाहते हैं, लेकिन तभी तीसरा शेर वहां पहुंचता है और उसके बच्चे को दबोच लेता है. देखते ही देखते तीनों शेर मिलकर बड़ी ही बेरहमी से भैंस और उसके बच्चे को मौत के घाट उतार देते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).