वायरल

नन्हे जिराफ पर शेरनी ने किया जबरदस्त अटैक, लेकिन मां के आक्रामक तेवर के आगे माननी पड़ी हार (Watch Viral Video)

बच्चे की जान बचाने के लिए संघर्ष करती मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शेरनी जबरदस्त अंदाज में नन्हे जिराफ पर अटैक कर देती है, लेकिन तभी उसकी मां सामने आ जाती है और उसके आक्रामक तेवर के सामने शेरनी के हौसले पस्त हो जाते हैं.

नन्हे जिराफ पर शेरनी ने किया जबरदस्त अटैक, लेकिन मां के आक्रामक तेवर के आगे माननी पड़ी हार (Watch Viral Video)
शेरनी ने किया नन्हे जिराफ पर अटैक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े रोमांचक वीडियो देखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े वीडियोज की भरमार है. लोगों को जानवरों का अलग-अलग अंदाज काफी पसंद आता है, जानवरों की आपसी लड़ाई तो कभी उनके बीच होने वाली मस्ती, लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है. कई बार तो मां अपने बच्चों की जान बचाने के लिए दूसरे खूंखार जानवरों तक से भिड़ जाती है. इसी कड़ी में बच्चे की जान बचाने के लिए संघर्ष करती मां का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शेरनी (Lioness) जबरदस्त अंदाज में नन्हे जिराफ (Baby Giraffe) पर अटैक कर देती है, लेकिन तभी मां जिराफ (Mother Giraffe) सामने आ जाती है और उसके आक्रामक तेवर के सामने शेरनी के हौसले पस्त हो जाते हैं.

इस हैरान करने वाले वीडियो को animals_powers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से शेरनी जिराफ के बच्चे को अकेला पाकर उस पर न सिर्फ धावा बोलती है, बल्कि उसकी गर्दन भी दबोच लेती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जन्म के तुरंत बाद जब चलने के लिए नन्हे जिराफ ने उठाया पहला कदम, मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Animal Power (@animals_powers)

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से नन्हा जिराफ अकेले बैठा हुआ है, तभी घात लगाकर बैठी शेरनी तेजी से आती है और उस पर जबरदस्त अंदाज में अटैक कर देती है. अटैक करने के बाद शेरनी उसका गला दबोच लेती है, लेकिन तभी मां जिराफ की नजर उस पर पड़ती है और वो दौड़ती हुई शेरनी के पास आती है. अगले ही पल मां जिराफ के आक्रामक तेवर को देखकर शेरनी को मौके से भागने पर मजबूर होना पड़ जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2022 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).