वायरल

Viral Video: जन्म के तुरंत बाद जब चलने के लिए नन्हे जिराफ ने उठाया पहला कदम, मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक नन्हे जिराफ का मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जन्म के फौरन बाद एक नन्हा जिराफ चलने के लिए अपना पहला कदम उठाता दिख रहा है. इस वीडियो को ए पेज टू मेक यू स्माइल अगेन नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.

Viral Video: जन्म के तुरंत बाद जब चलने के लिए नन्हे जिराफ ने उठाया पहला कदम, मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चलने की कोशिश करता नन्हा जिराफ (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जन्म के बाद इंसानों के बच्चों को अपना पहला कदम उठाने में काफी समय लगता है, लेकिन जानवरों के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि जन्म की कुछ ही देर बाद जानवरों के बच्चे चलना शुरु कर देते हैं. वैसे आपने भी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तो देखे ही होंगे, जिनमें जानवरों (Animals) के नवजात बच्चे (Newborn Baby) जन्म के तुरंत बाद चलने की कोशिश करते दिखाई दिए होंगे. इसी कड़ी में एक नन्हे जिराफ (Baby Giraffe) का मनमोहक वीडियो (Adorable Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जन्म के फौरन बाद एक नन्हा जिराफ चलने के लिए अपना पहला कदम उठाता दिख रहा है. इस वीडियो को 'ए पेज टू मेक यू स्माइल अगेन' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है.

हॉपकिंस बीआरएफसी ने इस प्यारे से वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- बेबी जिराफ का पहला कदम. हालांकि इस वीडियो को 2 मई को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 30.1K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 324 रीट्वीट और 2,035 लाइक्स मिले हैं. यह वीडियो इतना प्यारा है कि यह लोगों के दिलों को तेजी से जीत रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कछुए ने लिया शेर से पंगा, नदी किनारे पानी पी रहे जंगल के राजा को ऐसे दिखाया टशन कि…

देखें वीडियो-

करीब 22 सेकेंड के इस वीडियो को एक चिड़िया घर में फिल्माया गया है, जिसमें एक बेबी जिराफ जन्म के बाद चलने के लिए अपना पहला कदम उठाने की कोशिश करता है. वह उठने की कोशिश करता है, लेकिन असफल होता है. हालांकि अपनी इस असफलता से वो घबराता नहीं है, बल्कि वह बार-बार उठकर चलने का प्रयास करता है. इस वीडियो में बेबी जिराफ का उसकी मां के साथ दिल को छू लेने वाला क्षण भी नजर आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).