Lion Viral Video: पूजा करते समय अचानक मंदिर में पुजारी के पास आ गया बब्बर शेर, फिर जो हुआ... आप भी देखें

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूजा करते समय अचानक मंदिर में पुजारी के सामने बब्बर शेर आ जाता है. शेर को करीब आते देख पुजारी उसे भगाने के लिए ऐसा तरीका अपनाता है, जिसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

मंदिर में घुसा शेर (Photo Credits: Instagram)

Lion Enteres in Temple: बब्बर शेर (Lion) की दहाड़ से पूरा जंगल कांप उठता है, उसकी दहाड़ सुनते ही दूसरे जंगली जानवरों (Wild Animals)  की हालत खराब हो जाती है. ऐसे में अगर जंगल का राजा किसी इंसान के सामने आ जाए तो उसकी हालत खराब होना लाजमी है. जरा सोचिए आप किसी मंदिर (Temple) में पूजा कर रहे हैं और अचानक आपके सामने शेर आ जाए तो आप क्या करेंगे? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पूजा करते समय अचानक मंदिर में पुजारी के सामने बब्बर शेर आ जाता है. शेर को करीब आते देख पुजारी उसे भगाने के लिए ऐसा तरीका अपनाता है, जिसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- गिर के आसपास के इलाकों में ऐसा नजारा अक्सर देखने को मिलता है. इसके साथ ही बताया गया है कि गिर के एक गांव में पांडेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी सुबह पूजा करने गए तो अचानक शेर का ग्रुप मंदिर परिसर में आ गया. शेरों को देख पुजारी ने मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया और उन्हें भगाने लगा. यह भी पढ़ें: मांसाहारी शेर बना शाकाहारी, पेड़ की पत्तियों को खाकर अपना पेट भरता दिखा जंगल का राजा (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मंदिर में पुजारी पूजा कर रहे हैं, तभी अचानक से वहां शेर आ जाता है. शेर लोहे के गेट के पास खड़े होकर मंदिर के अंदर मौजूद पुजारी को घूर रहा होता है. पुजारी हिम्मत दिखाते हुए शेर को भगाने की कोशिश करता है. पुजारी जोर-जोर से हट-हट कहकर शेर को भगाता है और थोड़ी देर तक टहलने के बाद शेर वहां से भाग जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Ahmedabad Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Viral Video: एमपी के सागर में बीजेपी विधायक की बेटी ने युवक को जूतों से पीटा, CCTV फुटेज वायरल होने के बाद मामला गरमाया