जंगल एक साथ सैर करते नजर आए तेंदुआ और हिरण, Viral Video देख लोगों को नहीं हो रहा आंखों पर यकीन
शिकारी तेंदुआ और हिरण आपको साथ चलते दिख जाए तो क्या आपको अपनी आंखों पर यकीन होगा. जी हां, सोशल मीडिया पर तेंदुए और हिरण के साथ सैर करने का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
Leopard And Deer Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े हैरान करने वाले मंजर तो कभी अद्भुत नजारे देखने को मिल जाते हैं. खासकर, जंगल में रहने वाले तेंदुए, शेर और बाघ जैसे खूंखार जानवर जंगल के अन्य जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं, इसलिए दूसरे जानवर उनके सामने जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते हैं. ऐसे में जरा सोचिए शिकारी तेंदुआ (Leopard) और हिरण (Deer) आपको साथ चलते दिख जाए तो क्या आपको अपनी आंखों पर यकीन होगा. जी हां, सोशल मीडिया पर तेंदुए और हिरण के साथ सैर करने का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ये रिश्ता क्या कहलाता है. इसे देखने के बाद हर कोई यह जानने को बेताब नजर आ रहा है कि आखिर तेंदुए के ठीक पीछे हिरण चल रहा है, बावजूद इसके वो उस पर हमला क्यों नहीं कर रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. यह भी पढ़ें: मरने का नाटक कर हिरण ने बनाया चीते और लकड़बग्घे को बेवकूफ, जानवर की एक्टिंग के कायल हुए लोग (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
ये रिश्ता क्या कहलाता है??? ?#WrongAnswersOnly. pic.twitter.com/v1EcC8haiB
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 3, 2023
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को बहुत ही सफाई के साथ एडिट किया गया है, जिसके चलते अधिकांश लोग धोखा खा रहे हैं. इस वीडियो में एक ही जगह से गुजरने वाले तेंदुए और हिरण को बहुत ही सफाई से एक ही समय पर एडिट किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब तेंदुआ आगे निकलता है तो वह घास पर चलता है तो आवाज होती है, जबकि हिरण भी उसी घास पर पैर रखकर आगे बढ़ता है तो कुछ नहीं होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

