टॉयलेट के कमोड में कुंडली मारकर बैठे किंग कोबरा को लगी प्यास तो आया बाहर, नागराज को देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 6 फीट लंबा किंग कोबरा सांप टॉयलेट के कमोड में छिपकर बैठा नजर आ रहा है और जब उसे प्यास लगती है तो वो बाहर आता है, जिसे देख लोगों के होश उड़ जाते हैं.
King Cobra Snake Viral Video: जंगलों और अपने बिलों से कई बार सांप (Snake) निकलकर लोगों के घरों में दाखिल हो जाते हैं, जहां वो कमोड, किचन, जूते-चप्पलों और वाहनों में छिपकर बैठ जाते हैं. ग्रामीण इलाकों में तो अक्सर सांपों (Snakes) के दाखिल होने की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन शहरी इलाकों में भी जब सांप दिख जाते हैं तो उन्हें देख लोगों के होश उड़ जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें 6 फीट लंबा किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) टॉयलेट (Toilet) के कमोड में छिपकर बैठा नजर आ रहा है और जब उसे प्यास लगती है तो वो बाहर आता है, जिसे देख लोगों के होश उड़ जाते हैं.
इस वीडियो को rajesh_indori_snake_rescuer_ नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये तो एक नए तरह का डर सामने आ गया, जबकि दूसरे ने लिखा है- अब तो टॉयलेट जाने में भी डर लगेगा. यह भी पढ़ें: फ्रिज के पीछे कुंडली मारकर बैठा था किंग कोबरा सांप, अचानक फन फैलाकर आग गया सामने और फिर... (Watch Viral Video)
कमोड में छुपकर बैठा किंग कोबरा सांप
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 फीट लंबा एक खतरनाक किंग कोबरा सांप कमोड में छुपा हुआ है. सांप को देखने के बाद मौके पर पहुंचा स्नैक कैचर उसे बाहर निकलने के लिए उस पर पाइप से पानी की धार डालता है. ऐसे में पानी पीने के लिए किंग कोबरा धीरे-धीरे कमोड से बाहर आता है. कमाल की बात तो यह है कि जहां-जहां पानी की धार जाती है, सांप उसके पीछे-पीछे आ जाता है. जैसे ही वो कमोड से पूरी तरह बाहर दिखने लगता है, स्नैक कैचर उसके पीछे वाले हिस्से को पकड़कर उसे उठा लेता है और फिर उसे रेस्क्यू कर बैग में बंद कर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

