वायरल

Cobra Fights With Meerkat Gang: जब किंग कोबरा को Meerkat गैंग ने दी चुनौती, सांप ने अकेले ऐसे किया उनका मुकाबला, जबरदस्त लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

एक दिलचस्प वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें किंग कोबरा और मीरकैट गिरोह के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है. मीरकैट दक्षिण अफ्रीका में पाया जाने वाला एक छोटा समुद्री जीव है. करीब 59 सेकेंड के इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

Cobra Fights With Meerkat Gang: जब किंग कोबरा को Meerkat गैंग ने दी चुनौती, सांप ने अकेले ऐसे किया उनका मुकाबला, जबरदस्त लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
किंग कोबरा और मीरकैट गैंग में जबरदस्त लड़ाई (Photo Credits: Twitter)

Cobra Fights With Meerkat Gang: दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांप किंग कोबरा (King Cobra) को सामने देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं. बात करें इंसानों की तो वे इस सांप (Snake) से दूरी रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन जानवरों की बात ही कुछ और है, क्योंकि वो वर्चस्व की लड़ाई के लिए जहरीले सांप (Venomous Snake) से भी भिड़ जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें किंग कोबरा और मीरकैट गिरोह (Meerkat Gang)  के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है. मीरकैट (Meerkat) दक्षिण अफ्रीका में पाया जाने वाला एक छोटा समुद्री जीव है. करीब 59 सेकेंड के इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

आईएफएस सुशांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा है- मीरकैट गैंग वर्सेज कोबरा... मनोरंजक स्टैंड ऑफ... वीडियो को शेयर किए जाने के कुछ समय बाद ही यह वायरल हो गया और यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: किंग कोबरा और गिलहरी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, जान दांव पर लगाकर सांप से की अपने बच्चों की रक्षा, देखें वायरल वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है एक रेगिस्तानी क्षेत्र नजर आ रहा है, जहां एक किंग कोबरा फन फैलाकर बैठा हुआ है तभी उसके पास मीरकैट का एक गैंग पहुंचता है. मीरकैट गैंग को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वो कोबरा सांप को चुनौती दे रहे हैं. किंग कोबरा इस गैंग को देखकर घबराता नहीं है, बल्कि उनका डटकर सामना करता है. हालांकि कोबरा कुछ देर तक मीरकैट गैंग से जबरदस्त लड़ाई करता है और उन्हें काटने की हर कोशिश करता है, फिर वो घटना स्थल से दूर चला जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).