देश

Khujli Gang in Delhi: खुजली गैंग के दो सदस्य दबोचे गए, दिल्ली पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार- VIDEO

दिल्ली में ‘खुजली गैंग’ के सक्रीय होने की बात सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि यह गैंग सदर बाजार एरिया में कई लोगों को चूना लगा चुका है. इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Khujli Gang in Delhi: खुजली गैंग के दो सदस्य दबोचे गए, दिल्ली पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार- VIDEO
Robbery | (Photo Credit: Archived, edited, representative images)

Khujli Gang Active in Delhi: दिल्ली में ‘खुजली गैंग’ के सक्रीय होने की बात सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि यह गैंग सदर बाजार एरिया में कई लोगों को चूना लगा चुका है. इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बैग लेकर सड़क पर जा रहा है. तभी खुजली गैंग का एक सदस्य उसका पीछा करते हुए उसके शर्ट के अंदर कोई पाउडर डाल देता है.

बदमाशों की इस हरकत से शख्स को तेजी से खुजली होने लगती है. वह अपना सामान नीचे रखता है और शर्ट निकालकर खुजलाने लगता है. इसी दौरान गैंग का एक अन्य सदस्य उसका सामान लेकर फरार हो जाता है.

ये भी पढें: VIDEO: दिल्ली में खुजली वाला पाउडर छिड़ककर चोरी, पीड़ित ने पीठ खुजलाने के लिए उतारी शर्ट, तभी बैग ले उड़े बदमाश

''सदर बाजार में एक्टिव हुआ खुजली गैंग''

दिल्ली में ‘खुजली गैंग’ सक्रीय है

ऐसा ही एक अन्य वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक दुकान मे कुछ खरीदने के लिए घुसता है, लेकिन अचानक से उसे भी घुजली होने लगती है. वह शर्ट निकालकर घुजलाने में व्यस्त रहता है. इसी बीच खुजली गैंग के सदस्य दूकान में घुसते हैं और उसका सामान पार कर देते हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि खुजली गैंग ने उसके शर्ट में कोई पाउडर डाल दी होगी.

खुजली वाला केमिकल डाल कर उसका नोटों से भरा बैग चुरा लिया

खुजली गैंग के वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं इस मामले पर डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए. इसमें एक व्यक्ति को कुछ ऐसा दिखाया गया जिससे उसकी त्वचा में जलन हो रही है. जब उसका ध्यान उससे हटता है, तो उसका बैग चोरी हो जाता है. हमें इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है. हालांकि, हमने वीडियो के आधार पर सदर बाजार में जाल बिछाया और इस मामले से जुड़े 2 लोगों को हिरासत में लिया। हमने उन पर कानूनी कार्रवाई की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).