जयपुर: शर्ट का बटन खोल और चप्पल पहनकर चला रहा था कार, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक मामला सामने आया है. जयपुर में एक कैब टैक्सी ड्राइवर का इसलिए चालान काटा गया क्योंकि वह चप्पल पहनकर और शर्ट का बटन खोलकर गाड़ी चला रहा था. दरअसल, जिन राज्यों में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं हुआ वहां पुराने कानून के जरिए ही सख्ती बरती जा रही है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

देश में ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) के उल्लंघन को लेकर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही सख्ती से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. कई राज्यों में नया मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) लागू हो गया है तो कुछ राज्यों में अभी इसका पालन नहीं हो रहा. हालांकि जिन राज्यों में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं हुआ वहां पुराने कानून के जरिए ही सख्ती बरती जा रही है. दरअसल, राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) से एक मामला सामने आया है. जयपुर में एक कैब टैक्सी ड्राइवर का इसलिए चालान काटा गया क्योंकि वह चप्पल पहनकर और शर्ट का बटन खोलकर गाड़ी चला रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना छह सितंबर की है. जयपुर के संजय सर्किल के पास एक टैक्सी को रोका गया. टैक्सी ड्राइवर के शर्ट के बटन खुले थे और उसने चप्पल पहन रखी थी. पुलिस के मुताबिक, पुराने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ही टैक्सी  ड्राइवर का चालान काटा गया है. पुलिस का कहना है कि पुराने मोटर व्हीकल एक्ट में भी टैक्सी चालकों के लिए ब्लू शर्ट और पैंट का ड्रेस कोड पहनने का प्रावधान है.  यह भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो युवक ने अपनी बाइक में लगा दी आग, देखें Video.

इससे पहले चार सितंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि प्रदेश में शुरुआत में यातायात नियमों के उल्लंघन के लिये केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत कम्पाउंडिंग फीस (जुर्माना) कम रखी जाएगी. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आम जनता को यातायात नियमों के बारे में शिक्षित और जागरूक बनाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू