ये विदाई है या किडनैपिंग? दुल्हन को गोद में उठाकर ले जाने लगा शख्स, पापा-पापा कहकर चिल्लाती रही लड़की (Watch Video)
सोशल मीडिया पर विदाई का एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि यह विदाई है या फिर किडनैपिंग. दरअसल, शख्स दुल्हन को उठाकर ले जा रहा होता है, जबकि लड़की पापा-पापा कहकर जोर-जोर से चिल्लाती हुई नजर आ रही है.
Bride Viral Video: चतुर्मास की समाप्ति के साथ ही एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरु हो गया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर वेडिंग सीजन (Wedding Season) के दौरान देशभर के कोने-कोने से शादी, बारात और विदाई से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं. शादी बेशक खुशी का लम्हा होता है, लेकिन दुल्हन की विदाई (Vidaai) के दौरान परिवार वालों की आंखों से आंसू छलकना लाजमी है. इस बीच सोशल मीडिया पर विदाई का एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि यह विदाई है या फिर किडनैपिंग. दरअसल, शख्स दुल्हन को उठाकर ले जा रहा होता है, जबकि लड़की पापा-पापा कहकर जोर-जोर से चिल्लाती हुई नजर आ रही है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @krishna_01__uk नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब 1 लाख 88 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- कुछ नहीं भाइयों दुल्हन की विदाई हो रही है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- कभी बेटी विदा करना तब समझोगे. दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत कठिन है एक बिटिया के लिए घर छोड़ना. यह भी पढ़ें: ढोल वाले के साथ स्टेज पर नागिन डांस करने लगी दुल्हन, Viral Video देख लोगों ने दी दूल्हे को भागने की सलाह
ये दुल्हन की विदाई है या किडनैपिंग?
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का जोड़ा पहने हुए एक लड़की को शख्स गोद में उठाकर गाड़ी की तरफ ले जा रहा है. इस दौरान वीडियोग्राफर विदाई के हर लम्हे को कैमरे में कैद करता दिख रहा है. शख्स जैसे ही दुल्हन को गोद में उठाकर ले जाने लगता है, दुल्हन पापा-पापा कहकर जोर-जोर से चिखने चिल्लाने लगती है. लोगों का मानना है कि जो शख्स दुल्हन को उठाकर ले जा रहा है वो उसका भाई हो सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि ये विदाई कम किडनैपिंग ज्यादा लग रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

