VIDEO: ईमानदारी ने जीता दिल! भारतीय यूट्यूबर का Dubai एयरपोर्ट पर खो गया था iPhone, दुबई पुलिस ने फ्लाइट से वापस भेजा चेन्नई

तमिलनाडु के यूट्यूबर मदन गौरी का फोन दुबई एयरपोर्ट पर खो गया था, जिसे दुबई पुलिस ने ढूंढ निकाला. खास बात यह है कि पुलिस ने बिना कोई पैसा लिए फोन को फ्लाइट से सुरक्षित चेन्नई वापस भेज दिया. इस घटना के बाद यूट्यूबर ने दुबई को 'दुनिया का सबसे सुरक्षित देश' बताया और उनकी यह कहानी इंटरनेट पर वायरल हो गई.

तमिलनाडु के यूट्यूबर मदन गौरी का फोन दुबई एयरपोर्ट पर खो गया था. (Photo : Instagram)

Lost Phone in Dubai Returned to Chennai: मिलनाडु के एक मशहूर यूट्यूबर मदन गौरी के साथ हाल ही में एक ऐसी घटना हुई, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. मदन ने बताया कि कैसे उनका फोन दुबई एयरपोर्ट पर खो गया था और बिना किसी परेशानी के उन्हें वापस चेन्नई में मिल गया.

मदन गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दुबई पुलिस और एमिरेट्स एयरलाइन को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि करीब एक हफ्ता पहले दुबई एयरपोर्ट पर उनका फोन कहीं गुम हो गया था. जब उन्होंने मदद के लिए स्टाफ से संपर्क किया, तो उन्होंने सिर्फ फोन की जानकारी ईमेल करने को कहा.

इसके बाद मदन चेन्नई वापस आ गए. कुछ ही दिनों में उन्हें एक ईमेल आया, जिसमें लिखा था कि उनका फोन मिल गया है. हैरानी की बात तो यह है कि दुबई पुलिस ने अगली ही फ्लाइट से उनका फोन बिना कोई पैसा लिए (फ्री में) चेन्नई भेज दिया.

इंटरनेट पर लोगों का रिएक्शन

मदन का यह वीडियो 2 सितंबर, 2025 को शेयर किया गया था और देखते ही देखते वायरल हो गया. अब तक इसे 26 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं और 2 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

लोग दुबई की सुरक्षा और ईमानदारी देखकर हैरान भी हैं और खुश भी. कमेंट्स में लोग दुबई पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ज़्यादातर लोगों का यही मानना है कि ऐसी घटनाएं ही दुबई को रहने और घूमने के लिए एक भरोसेमंद जगह बनाती हैं. वहां के सख्त कानून और तेज कार्रवाई की वजह से लोगों का सिस्टम पर भरोसा बना हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड