असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत पर थिरकते दिखे भारतीय-अमेरिकी सैनिक, संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान का है यह वीडियो, आप भी देखें

भारत और अमेरिका की सेनाएं इन दिनों संयुक्त राज्य अमेरिका के सैनिक अड्डे लेविस मेकॉर्ड में संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही है. इस बीच भारतीय-अमेरिकी सैनिकों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत बदलुराम का बदल जमीन के नीचे है... गाते और उस गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं.

भारतीय-अमेरिकी सैनिक (Photo Credits: ANI)

भारत और अमेरिका की सेनाएं (Indian-American Army) इन दिनों संयुक्त राज्य अमेरिका (Unites States of America) के सैनिक अड्डे लेविस मेकॉर्ड (Lewis McChord) में संयुक्त युद्धाभ्यास (Joint Yudhabhyas) कर रही है. भारतीय-अमेरिकी सैनिकों का यह साझा युद्धाभ्यास 5 सितंबर से चल रहा है जो 18 सितंबर को खत्म होगा. इस बीच भारतीय-अमेरिकी सैनिकों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत (Assam Regiment's Marching Song) पर थिरकते नजर आ रहे हैं. ये सैनिक संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान भारतीय असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत 'बदलुराम का बदल जमीन के नीचे है'... गाते हुए और उस गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि यह संयुक्त युद्धाभ्यास की 15 वीं कड़ी है. इसे भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा सैनिक अभ्यास माना जाता है, जिसका आयोजन एक साल अमेरिका में तो दूसरे साल भारत में किया जाता है. आप भी देखिए भारतीय-अमेरिकी सैनिकों का यह वीडियो- यह भी पढ़ें: लद्दाख: भारत-चीन के सैनिक फिर आमने-सामने, पेट्रोलिंग को लेकर पैंगॉन्ग झील के पास हुई हाथापाई

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि साझा सैनिक अभ्यास के दौरान भारत-अमेरिका की नौसेना साझा नौसैनिक अभ्यास करती है. इस दौरान दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे से रणनीति के गुर सीखते हैं और एक-दूसरे के हथियारों से परिचित होते हैं. इस संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान भारतीय-अमेरिकी सैनिक एक-दूसरे के हथियारों से अभ्यास करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Score Update: चेन्नई में अमेरिका बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\