Viral Video: थार पर चढ़कर रील बनाना पड़ा महंगा! पुलिस ने काटा 33 हजार रूपए का चालान, नोएडा का वीडियो हुआ वायरल
खुलेआम सड़क पर गाड़ियों पर चढ़कर रील बनाने का क्रेज लोगों में कम नहीं हो रहा है. रोजाना किसी न किसी शहर से इस तरह के वीडियो सामने आते है. ऐसे में अब नोएडा से भी एक वीडियो सामने आया है.
नोएडा, उत्तर प्रदेश: खुलेआम सड़क पर गाड़ियों पर चढ़कर रील बनाने का क्रेज लोगों में कम नहीं हो रहा है. रोजाना किसी न किसी शहर से इस तरह के वीडियो सामने आते है. ऐसे में अब नोएडा से भी एक वीडियो सामने आया है. जिसमें तीन युवक थार गाड़ी को सड़क पर रोककर उसपर चढ़कर रील बनाते हुए नजर आएं, इनमें से एक दो युवक कार पर चढ़े हुए है और एक युवक गाड़ी की स्टेपनी पर चढ़कर डांस कर रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और इस रील बाज को ऐसी सजा दी है कि शायद अब कुछ वर्षों तक ये रील बनाने से भी डरने लगे. सोशल मीडिया पर जब ये वीडियो वायरल हुआ था. तब भी लोगों ने इन युवकों का काफी विरोध किया था.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @sharmakapil7770 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Viral Video: रील बनाने के लिए उड़ाई नियमों की धज्जियां! कानपुर में कार के बोनट पर बैठकर बनाई रील, बीच सड़क पर स्टंट
थार गाड़ी पर चढ़कर नाचते हुए बनाई रील
#Noida : थार की छत पर रील बनाना पड़ा महंगा!
ट्रैफिक पुलिस ने लिया संज्ञान, काटा ₹33,000 का चालान
वायरल वीडियो सेक्टर-8 का बताया जा रहा
थाना फेज 1 क्षेत्र का मामला@noidapolice @Noidatraffic #NoidaNews #Thar #TharStunt #TrafficRules pic.twitter.com/xMLQuGxROH
— Khabar India.....🖊🖊 (@sharmakapil7770) June 8, 2025
पुलिस ने लिया संज्ञान
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक थार की छत पर बैठा नजर आता है, जबकि गाड़ी सड़कों पर चल रही होती है.यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-8 इलाके का बताया जा रहा है और थाना फेज-1 क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
ट्रैफिक पुलिस ने बनाया भारी भरकम चालान
वीडियो सामने आने के तुरंत बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की. गाड़ी मालिक पर कुल 33,000 रूपए का चालान जारी किया गया है, जिसमें हेलमेट न पहनना, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग जैसी धाराएं शामिल हैं.
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट या रील बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती.इस तरह की हरकतें न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

