वायरल

Viral Video: क्या इमरान खान ने रिक्शा में सफर किया? सियालकोट से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल

सियालकोट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के हमशक्ल यानी लुकलाइक को देखा गया है. इमरान खान की तरह दिखने वाले एक युवक का वीडियो मजेदार प्रतिक्रियाओं के साथ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किया गया, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तरह दिखने वाला शख्स एक रिक्शा में सफर करता दिख रहा है.

Viral Video: क्या इमरान खान ने रिक्शा में सफर किया? सियालकोट से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल
पाक पीएम इमरान खान का हमशक्ल (Photo Credits: Facebook, Video grab)

Viral Video: ऐसा कहा जाता है कि एक इस संसार में एक शख्स के 7 हमशक्ल यानी लुकलाइक होते हैं, लेकिन यह तब और दिलचस्प हो जाता है जब कई बार लुकलाइक (Lookalikes) एक ही स्थान पर मिल जाते हैं. खासकर इंटरनेट (Internet) और सोशल मीडिया (Social Media) के इस आधुनिक दौर में लोग आसानी से अपनी या दूसरों के लुकलाइक तक आसानी से पहुंच सकते हैं. इसी कड़ी में सियालकोट (Sialkot) में पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री (Prime Minister) के हमशक्ल यानी लुकलाइक को देखा गया है. इमरान खान (Imran Khan) की तरह दिखने वाले एक युवक का वीडियो मजेदार प्रतिक्रियाओं के साथ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किया गया, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) की तरह दिखने वाला शख्स एक रिक्शा में सफर करता दिख रहा है.

इमरान खान के लुकलाइक यानी हमशक्ल के वीडियो को लेखक सलमान राशिद ने ट्विटर पर चुटकी लेते हुए शेयर किया है. हालांकि यह वीडियो पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट के चक्कर लगा रहा है और वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की शक्ल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलती-जुलती है.

देखें वीडियो-

देखें मजेदार प्रतिक्रियाएं

ये तो इमरान खान हैं?

यह भी पढ़ें: PAK: टीवी डिबेट शो में पाकिस्तानी गेस्ट आपस में भिड़े, एक दूसरे को जमकर पीटा- वायरल हुआ VIDEO

उन्हें सुरक्षा मुहैया कराओ

सीक्रेट विजिट पर इमरान खान

इस वीडियो को देखकर कुछ लोग इमरान खान के युवावस्था के दिनों को याद कर रहे हैं, जब वह क्रिकेट खेला करते थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि इमरान खान की तरह दिखने वाला युवक रिक्शा में यात्रा कर रहा है, जिसकी तुलना इमरान खान से की जा रही है. सोशल मीडिया यूजर्स इसे मजेदार प्रतिक्रियाओं के साथ व्यापक तौर पर साझा कर रहे हैं. गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही शाहरुख खान की तरह दिखने वाले एक कश्मीरी लड़के की तस्वीर वायरल हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).