बीच पर योग करते समय Iguana ने महिला को काट लिया, फिर जो हुआ… Viral Video देख आप हो जाएंगे हैरान
फिटनेस सेशन के दौरान जब एक महिला समंदर किनारे योग कर रही थी, तभी वहां एक इगुआना पहुंच गया और उसने महिला की उंगली में काट लिया. यह कहानी है ट्विटर यूजर बहमाहोपयोगी की, जिन्होंने इस घटना का वीडियो शेयर किया है. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे.
Viral Video: आमतौर पर बीच पर लोग घूमने के लिए जाते है और कई लोग समंदर की मदमस्त लहरों के किनारे योग भी करते हैं. समंदर किनारे आई एक महिला भी बीच पर योग करने (Practicing Yoga) लगी, लेकिन यह उसके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. फिटनेस सेशन (Fitness Session) के दौरान जब एक महिला समंदर किनारे (Beach) योग (Yoga) कर रही थी, तभी वहां एक इगुआना (Iguana) पहुंच गया और उसने महिला की उंगली में काट लिया. यह कहानी है ट्विटर यूजर बहमाहोपयोगी (Bahamahoopyogi) की, जिन्होंने इस घटना का वीडियो शेयर किया है. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे.
बिकिनी पहनकर महिला ने समुद्र तट पर योग करते समय अपना बायां हाथ हवा में फैला दिया. योग सेशन के दौरान एक इगुआना ने उसकी एक उंगली को काट लिया. इगुआना के काटते ही महिला दर्द से चिल्ला उठी और कराहने लगी. महिला की उंगली से खून निकलने लगा. इस घटना के वीडियो को शेयर करके महिला ने कैप्शन लिखा- मुझे इगुआना ने काट लिया, खून बह रहा है. यह भी पढ़ें: शख्स की गाड़ी में बैठी थी गर्लफ्रेंड, तभी पत्नी को आते देख खुद को बचाने के लिए पति ने लगाया ऐसा जुगाड़, Viral Video देख उड़ जाएंगे होश
देखें वीडियो-
I get bite from an iguana today🥲 it was bleeding pic.twitter.com/If2DaUztHf
— Da Iguana Gal🦎 (@bahamahoopyogi) August 20, 2021
Y’all here’s an angle my friend caught lolll. My finger started bleeding right after 😅 pic.twitter.com/sfMLgoySfG
— Da Iguana Gal🦎 (@bahamahoopyogi) August 21, 2021
एक अन्य ट्वीट में महिला ने कहा कि हर कोई पूछ रहा है कि क्या मैंने इगुआना को नहीं देखा. जिसके बाद महिला ने कहा कि पूरे समुद्र तट पर इगुआना थे और लोग उन्हें खिलाने के लिए हर समय वहां आते रहते हैं. बता दें कि यह महिला एक योगा इंस्ट्रक्टर हैं और अपना परिचय देते हुए महिला ने अपने एक ट्वीट में कहा- मैं वर्चुअल योगा क्लासेस के जरिए योग सिखाती हूं और बहामियन हर्बलिज्म पर आधारित हॉलिस्टिक बॉडी प्रोडक्ट बनाती हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2021 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

