YouTuber Power Harsha Video: हैदराबाद की सड़कों पर यूट्यूबर पावर हर्षा ने उड़ाई नोटों की गड्डी, लूटने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
हैदराबाद के यूट्यूबर पावर हर्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में पावर हर्षा भीड़ भरी सड़क पर नोटों की गड्डी उड़ा रहे हैं. वहीं उनके द्वारा नोट उडाये जाने पर नोट को लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. रात चलते लोग ख़ुशी ख़ुशी नोट लूट रहे हैं.
YouTuber Power Harsha Video: हैदराबाद के यूट्यूबर पावर हर्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में पावर हर्षा हैदराबाद के कुकटपल्ली क्षेत्र में भीड़ भरी सड़क पर नोटों की गड्डी उड़ा रहे हैं. वहीं उनके द्वारा नोट उडाये जाने पर नोट को लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. रात चलते लोग ख़ुशी ख़ुशी नोट लूट रहे हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पावर हर्षा एक बाइक पर सवार सवार हैं. जिस बाइक को वो नहीं चला रहे हैं. बल्कि कोई एक दूसरा युवक चला रहा है. वे उस बाइक के पीछे बैठे हैं और गाने के धून पर नोटों को उड़ा रहे हैं. यह भी पढ़े: Viral Video: यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए Youtuber Gulzar Sheikh का ट्रेन की पटरी पर खतरनाक स्टंट, हजारों यात्रियों की जा सकती है जान
यूट्यूबर पावर हर्षा ने सड़क पर उड़ाई नोटों की गड्डी:
లైకుల కోసం రోజురోజుకీ పిచ్చి ముదురుతున్న యువత
హైదరాబాద్ - కూకట్పల్లి ప్రాంతంలో ట్రాఫిక్లో డబ్బులు విసురుతూ రీల్స్ తీసిన యూట్యూబర్ & ఇన్స్టాగ్రామర్ its_me_power
ఇలా స్టంట్స్ చేసిన పవర్ హర్ష అలియాస్ మహదేవ్ మీద పోలీసులు చర్యలు తీసుకోవాలని కోరుతున్న నెటిజన్లు. pic.twitter.com/i6va13A9Eb
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) August 22, 2024
पावर हर्षा के खिलाफ पुलिस करें कार्रवाई:
यूट्यूबर पावर हर्षा पर सोशल मीडिया पर "its_me_power" नाम से चर्चित है. उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनके खिलाफपुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इनकी फेमस होने के चक्कर में सड़क जाम हो गए और लोगों को आने जाने में दिक्कत होने लगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

