वायरल

मायके गई पत्नी को वापस लाने के लिए पति शराब पीकर चढ़ा मोबाइल टावर पर, देखें वायरल वीडियो

बदनापुर तालुका के दाभड़ी में बुधवार को एक घटना घटी जहां एक शराबी युवक ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी को वापस लाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर 4 घंटे तक धरना दिया. सिचुएशन इतनी सीरियस थी कि शख्स किसी की भी सुनने को तैयार नहीं था. शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ने वाले युवक का नाम गणपत बकल है....

मायके गई पत्नी को वापस लाने के लिए पति शराब पीकर चढ़ा मोबाइल टावर पर, देखें वायरल वीडियो
टावर पर चढ़ा पति

जालना: बदनापुर तालुका के दाभड़ी में बुधवार को एक घटना घटी जहां एक शराबी युवक ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी को वापस लाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर 4 घंटे तक धरना दिया. सिचुएशन इतनी सीरियस थी कि शख्स किसी की भी सुनने को तैयार नहीं था. शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ने वाले युवक का नाम गणपत बकल है. शाम करीब चार बजे अचानक गणपत नशे में गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया. पहले तो ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने को कहा. लेकिन उसने कहा कि जब तक उसकी पत्नी मायके से वापस नहीं आएगी वो टावर से नहीं उतरेगा और नशे में काफी बकबक भी की. यह भी पढ़ें: Viral Video: स्कूल जाने के दौरान स्कूटी पर पीछे बैठकर होमवर्क करते बच्चे का क्लिप वायरल, देखें वीडियो

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गणपत को नीचे उतरने को कहा. हालांकि, वह पुलिस के भी कहने से नीचे नहीं उतरा. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. उसके बाद भी गणपत टावर से नहीं उतरा. इस दौरान ग्रामीण उससे संपर्क करते रहे.

देखें वीडियो:

आखिरकार 4 घंटे के बाद शख्स टावर के नीचे आ गया. इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया. बीवी के मायके चले जाने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमें पत्नी के दुःख में पति टावर पर चढ़ गए. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).