वायरल

Viral Video: शिकारी तेंदुए ने शिकार के इरादे से अजगर पर किया जबरदस्त हमला, वायरल वीडियो में देखें आगे क्या हुआ?

आपने सोशल मीडिया पर तेंदुए द्वारा अन्य जानवरों का शिकार किए जाने के कई वीडियो देखे होंगे. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिकारी तेंदुआ अजगर पर हमला कर देता है. तेंदुए और अजगर की भिडंत में आखिर किसकी जीत होती है, इसका फैसला तो वीडियो को आखिर तक देखने के बाद ही किया जा सकता है. इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

Viral Video: शिकारी तेंदुए ने शिकार के इरादे से अजगर पर किया जबरदस्त हमला, वायरल वीडियो में देखें आगे क्या हुआ?
तेंदुए ने किया अजगर का शिकार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: तेंदुए (Leopard) की गिनती जंगल के शातिर शिकारियों (Hunters) में होती है जो अपने शिकार को बेरहमी से मौत के घाट उतार देता है. अगर कोई शिकार उसके चंगुल से छूटने की कोशिश भी करे तो ये बेरहम शिकारी उस पर जरा भी रहम नहीं दिखाता है. वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर तेंदुए द्वारा अन्य जानवरों (Animals) का शिकार किए जाने के कई वीडियो देखे होंगे. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शिकारी तेंदुआ अजगर (Python) पर हमला कर देता है. तेंदुए और अजगर की भिडंत में आखिर किसकी जीत होती है, इसका फैसला तो वीडियो को आखिर तक देखने के बाद ही किया जा सकता है. इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

अजगर का शिकार करते शिकारी तेंदुए के इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 1.7K व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ तेज रफ्तार के साथ नदी के किनारे एक अजगर का शिकार करने की कोशिश कर रहा है. शिकारी तेंदुए ने अजगर को अपने पैरों के नीचे दबा रखा है, लेकिन जैसे ही वह अजगर को दबोचने की कोशिश करता है, अजगर अपने फन से उस पर हमला कर देता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: पानी पीते समय अचानक तेंदुए पर मगरमच्छ ने किया जबरदस्त हमला, वायरल वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

देखें वायरल वीडियो-

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर के हमले से तेंदुआ घबरा जाता है और एक पल के लिए पीछे हट जाता है, लेकिन जैसे ही अजगर वहां से भागने की कोशिश करता है, तेंदुआ उसे दबोच लेता है. तेंदुआ फिर अजगर को पकड़कर उसे खाने की कोशिश करता है, लेकिन अजगर खुद को बचाने के लिए जद्दोजहद करता है. दोनों के बीच जंग काफी देर तक चलती है और आखिर में तेंदुआ अजगर को दबोचकर वहां से भाग निकलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).