Hungry Bear: नदी किनारे बैठे भालू ने दिखाई गजब की चतुराई, झपट्टा मारकर ऐसे किया मछली का शिकार (Watch Viral Video)
नदी किनारे बैठकर मछली का शिकार करने वाले एक भूखे भालू का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गजब की चतुराई दिखाता है और अपने भोजन का इंतजाम करने के लिए नदी में झपट्टा मारकर मछली का शिकार करता है. मछली को अपने मुंह में दबोचकर वो अपनी भूख मिटाने के लिए नदी से दूर झाड़ियों में चला जाता है.
Hungry Bear: वैसे तो भालू (Bear) मांसाहारी (Non vegetarian) होते हैं, लेकिन वे कई प्रकार का भोजन भी कर सकते हैं. दरअसल, भालू के दांतों (Bears Teeth) की बनावट इतनी विशेष होती है कि उन्हें किसी चीज को चबाने में दिक्कत नहीं होती है और वे बड़ी ही सहजता से अपने भोजन को चबाकर खा जाते हैं. भालुओं का मुख्य भोजन वैसे तो मछली, फल, चिड़ियों के अंडे, मेमने, सुअरों के बच्चे, बेर, पौधों की जड़ें और पत्तियां इत्यादि हैं, लेकिन उन्हें शहद अत्यधिक पसंद है. भालुओं के दिलचस्प वीडियो अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स का मनोरंजन करते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर भालू का एक दिलचस्प वीडियो वायरल (Bear Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपनी चतुराई से मछली का शिकार करते नजर आ रहा है. इस वीडियो को नेचर इस स्केरी (Nature is Scary) ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए नेचर इस स्केरी ने कैप्शन लिखा है- भूरा भालू मछली पकड़ता है. वीडियो को शेयर किए जाने के बाद इसे 1.3M से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं. 1.3k से भी अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं और कई लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है. यह भी पढ़ें: Bear Adorable Video: चिड़ियाघर में आए विजिटर्स से खाना मांगते भालू का वीडियो हुआ वायरल, उसके मनमोहक अंदाज पर फिदा हुए लोग
देखें वीडियो-
Grizzly bear catches a fish pic.twitter.com/FItdoXoix8
— Nature is Scary (@AmazingScaryVid) September 25, 2020
करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में एक भालू दिखाई देता है जो तेज धारा में बहती हुई नदी के किनारे बैठा हुआ है. कुछ देर तक वो नदी में टकटकी लगाकर देखता है, फिर एकाएक झपट्टा मारकर नदी से एक मछली को अपने मुंह से दबोचकर बाहर निकालता है. भूखा भालू अपने भोजन का इंतजाम करने के लिए गजब की चतुराई दिखाता है और एक झटके में नदी से मछली का शिकार कामयाब हो जाता है. मछली को अपने मुंह में दबोचकर वो अपनी भूख मिटाने के लिए नदी से कुछ दूर झाड़ियों में चला जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

