वायरल

Hugo Boss बेच रहा है 9 हजार रुपए में एक जोड़ी बाथरूम चप्पल, यूजर्स बोले- 150 रुपए से ज्यादा नहीं देंगे

लग्जरी फैशन ब्रांड ह्यूगो बॉस ब्लू फ्लिप-फ्लॉप लॉन्च करने के लिए चर्चा में है, जिसकी कीमत 8,990 रुपए बताई जा रही है. जी हां, ह्यूगो बॉस एक जोड़ी नीले रंग के बाथरूम स्लिपर को 9 हजार रुपए में बेच रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वे इस एक जोड़ी चप्पल के लिए 150 रुपए से ज्यादा नहीं देंगे.

Hugo Boss बेच रहा है 9 हजार रुपए में एक जोड़ी बाथरूम चप्पल, यूजर्स बोले- 150 रुपए से ज्यादा नहीं देंगे
बाथरूम चप्पल (Photo Credits: Twitter)

हाई-एंड फैशन ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स के लिए सबसे अनोखे आइडियाज के साथ मार्केट में आने के लिए जाने जाते हैं. इसी कड़ी में इस बार लग्जरी फैशन ब्रांड ह्यूगो बॉस (Hugo Boss) ब्लू फ्लिप-फ्लॉप (Flip-Flop) लॉन्च करने के लिए चर्चा में है, जिसकी कीमत 8,990 रुपए बताई जा रही है. जी हां, ह्यूगो बॉस एक जोड़ी नीले रंग के बाथरूम स्लिपर (Bathroom Slipper) को 9 हजार रुपए में बेच रहा है. वायरल हो रहे पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग चकरा रहा है और अधिकांश लोग इस बाथरूम स्लिपर की तुलना देसी चप्पल (Desi Chappal) से कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वे इस एक जोड़ी चप्पल के लिए 150 रुपए से ज्यादा नहीं देंगे.

एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए यहां तक कह दिया है कि पैरागॉन की 100 रुपए वाली चप्पल इससे बेहतर दिखती है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- बाथरूम स्लिपर है यार, जबकि तीसरे यूजर ने लिखा है- छोटे शहर के साप्ताहिक बाजार में लोगों को ऐसा स्लिपर 50 रुपए में मिल सकता है. यह भी पढ़ें: MP: छोटा बच्चा पहुंचा थाने, बोला- मम्मी चॉकलेट चुराती हैं, डांटती हैं, जेल में डाल दो (Video)

देखें पोस्ट-

यह भी देखें-

आपको बता दें कि इससे पहले फैशन ब्रांड Balenciaga ने $1800 (लगभग ₹1,42,652) का ट्रैश बैग लॉन्च किया था, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. बैग को Balenciaga के फॉल 2022 रेडी-टू-वियर कलेक्शन में दिखाया गया था. शाइनी ट्रैश पाउच को नीले, पीले, काले और सफेद रंगों में लॉन्च किया गया था, जिसमें सामने की तरफ Balenciaga लोगो छपा हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).