आपस में लड़ते समय आपस में फंसे हिरणों के सींग, तभी मौके का फायदा उठाकर तेंदुए ने किया हमला (Watch Viral Video)
दो हिरणों की आपस में लड़ते-लड़ते सींग फंस गई. आपस में सींग फंसने के कारण हिरण एक-दूसरे से छूट नहीं पा रहे थे, तभी एक तेंदुए की नजर उन पर पड़ती है और मौके का फायदा उठाते हुए उसने हिरणों पर हमला कर दिया. इस वीडियो को @iftirass नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर दो हिरणों (Deers) की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इससे भी हैरान करने वाली बात तो यह है कि दोनों की इस लड़ाई में मौके का फायदा उठाते हुए एक तेंदुआ (Leopard) उन पर हमला कर देता है. दरअसल, दो हिरणों की आपस में लड़ते-लड़ते सींग फंस गई. आपस में सींग फंसने के कारण हिरण एक-दूसरे से छूट नहीं पा रहे थे, तभी एक तेंदुए की नजर उन पर पड़ती है और मौके का फायदा उठाते हुए उसने हिरणों पर हमला कर दिया. इस वीडियो को @iftirass नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. जब तेंदुआ हिरणों पर हमला करता है तो दोनों वहां से दूसरी तरफ भागने लगते हैं, तभी वहां पहुंचकर फिर से तेंदुआ हमला करता है, लेकिन फिर से वो भागने में कामयाब हो जाते हैं.
देखें वीडियो-