वायरल

Holi 2022: किसी ने फेंका रंग तो लड़के को आया गुस्सा, फिर उसने पिचकारी में नाले का पानी भरकर ऐसे खेली होली (Watch Video)

होली के पर्व के बीच एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किसी द्वारा रंग फेंके जाने पर लड़के को गुस्सा आ जाता है और फिर वो पिचकारी में नाले का पानी भरकर बदला लेता है.

Holi 2022: किसी ने फेंका रंग तो लड़के को आया गुस्सा, फिर उसने पिचकारी में नाले का पानी भरकर ऐसे खेली होली (Watch Video)
नाले के पानी से लड़के ने खेली होली (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: आज देशभर में रंगों का त्योहार (Festival of Colors) होली (Holi) धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन हर कोई एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई देता है. इस दिन बच्चों और युवाओं की टोली जमकर हुडदंग मचाती है. कई बार तो लोग एक-दूसरे पर रंग-गुलाल के अलावा पक्के रंग, कीचड़ इत्यादि फेंककर भी होली खेलते नजर आते हैं. रंगों और उमंगों के इस पर्व में जहां लोग मस्त होकर होली खेलते हैं, तो वहीं कई लोग किसी की हरकत से नाराज भी हो जाते हैं. होली के पर्व के बीच एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  (Funny Viral Video) हो रहा है, जिसमें किसी द्वारा रंग फेंके जाने पर लड़के को गुस्सा आ जाता है और फिर वो पिचकारी में नाले का पानी भरकर बदला लेता है.

इस वीडियो को yourfunzone नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें लड़का पिचकारी में नाली का पानी भरकर अन्य बच्चों पर फेंकता दिख रहा है. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस नजारे को देखकर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: लड़की पर छाई होली की ऐसी खुमारी कि देखते ही देखते करने लगी नागिन डांस, मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के पर कुछ लोग रंग फेंक देते हैं, जिससे उसे काफी गुस्सा आ जाता है. रंग फेंके जाने से गुस्साया लड़का  बदला लेने के मकसद से एक नाली के पास पहुंचता है और पिचकारी में नाली का पानी भरने लगता है. नाली का पानी पिचकारी में भरने के बाद लड़का दूसरे बच्चों पर वह पानी फेंकने लगता है. बच्चे की इस हरकत से जहां लोग हैरान नजर आ रहे हैं तो वहीं कई लोग इस नजारे को देखकर हंसी से लोटपोट भी हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).