लड़की पर छाई होली की ऐसी खुमारी कि देखते ही देखते करने लगी नागिन डांस, मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक लड़की के होली सेलिब्रेशन का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पर होली के पहले ही इस त्योहार की ऐसी खुमारी छा जाती है कि वो देखते ही देखते नागिन डांस करने लगती है.
Viral Video: रंगों के त्योहार (Festival of Colors) होली (Holi) के करीब आते ही लोगों पर उसकी खुमारी छाने लगती है. यह साल का एक ऐसा त्योहार है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगों से सराबोर कर देते हैं. खुशियों के इस पर्व पर लोग होली के गानों पर जमकर डांस भी करते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक लड़की के होली सेलिब्रेशन (Holi Celebration) का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पर होली के पहले ही इस त्योहार की ऐसी खुमारी छा जाती है कि वो देखते ही देखते नागिन डांस (Naagin Dance) करने लगती है. नागिन डांस करती लड़की का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर nation.video नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5,967 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- जब लड़की भांग पिए, तब यही होता है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है दीदी को चढ़ गई है. यह भी पढ़ें: सांप को काबू करने के लिए सपेरे ने बजाई बीन, लेकिन हुआ कुछ ऐसा... Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रही लड़की के चेहरे पर रंग-गुलाल लगा हुआ है और वो मदमस्त होकर नागिन डांस करती हुई दिखाई दे रही है. लड़की अपने हाथों को सांप के फन की तरह फैलाकर नागिन डांस कर रही है. इस लड़की के डांस को देखकर आपको भी यकीनन नागिन डांस की याद आ जाएगी. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

