छात्रों की लड़ाई की आवाज सुनकर क्लास की तरफ दौड़ी टीचर, पहुंचते ही मिला मजेदार सरप्राइज, देखें दिल छू लेने वाला Viral Video
सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्लास में छात्रों की लड़ाई की आवाज सुनकर टीचर क्लास की तरफ दौड़ती है और जब वो क्लास में पहुंचती है तो उसे मजेदार सरप्राइज मिलता है, जिसके बाद उसके चेहरे की हंसी देखने लायक होती है.
Teacher Got Surprise From Students: शिक्षक (Teacher) छात्रों (Students) के उज्जवल भविष्य के लिए न सिर्फ उन्हें शिक्षित करते हैं, बल्कि एक मार्गदर्शक की तरह उनका मार्गदर्शन भी करते हैं. यही वजह है कि उन्हें भगवान की तरह माना जाता है, लेकिन कई बार जब क्लास में बच्चों के बीच लड़ाई या झगड़ा हो जाता है तो शिक्षक बच्चों को डांटते और समझाते भी हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें क्लास में छात्रों की लड़ाई की आवाज सुनकर टीचर क्लास की तरफ दौड़ती है और जब वो क्लास में पहुंचती है तो उसे मजेदार सरप्राइज मिलता है, जिसके बाद उसके चेहरे की हंसी देखने लायक होती है.
दरअसल, महाराष्ट्र के कराड़ में स्थित जयवंत इंटरनेशनल स्कूल में टीचर्स डे पर एक टीचर को दिल छू लेने वाला सरप्राइज उस वक्त मिला, जब उनके छात्रों ने जानबूझकर लड़ाई का नाटक किया और उन्हें एक मजेदार सरप्राइज दिया. इस वीडियो को कक्षा 10वीं के एक छात्र ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो लोगों को इमोशनल कर रहा है. यह भी पढ़ें: Student Proposes Teacher: ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्र ने टीचर को किया प्रपोज, वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर मचा बवाल
छात्रों ने टीचर को दिया सरप्राइज
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्र टीचर को बताते हैं कि क्लास में लड़ाई हो रही है और यह सुनते ही टीचर क्लास की तरफ दौड़ लगा लेती है, लेकिन जैसे ही वो क्लास के अंदर दाखिल होती है, उसका स्वागत एक खूबसूरत सरप्राइज देकर किया जाता है. बच्चे उन्हें फूलों का गुलदस्ता देते हैं और जोर से तालियां बजाते हैं. बताया जा रहा है टीचर्स डे पर अपनी टीचर को सरप्राइज देने के लिए ही छात्रों ने झगड़े का नाटक किया था. सरप्राइज देखकर टीचर का गुस्सा भी पल भर में खुशी में तब्दील हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

