Panipat Reels Video: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहनकर बाजार में बना रहा था REEL, दुकानदारों ने कर दी पिटाई; हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा शख्स
सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. हरियाणा के पानीपत में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक युवक ने लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में हदें पार कर दीं.
Panipat Reels Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. हरियाणा के पानीपत में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक युवक ने लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में हदें पार कर दीं. दरअसल, युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर पानीपत के इंसार बाजार में अश्लील डांस करते हुए रील (REEL) बना रहा था. यह देखकर बाजार में मौजूद महिलाएं खुद को असहज महसूस करने लगीं. इससे कुछ दूकानदारों ने गुस्से में आकर युवक की कुटाई कर दी.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक की पिटाई कर रहे हैं और वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है.
ये भी पढें: Haryana Blanket Factor Fire Video: पानीपत में कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलती आई नजर
महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहनकर बाजार में बना रहा था REEL
Haryana: पानीपत में बीच बाजार में महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस कर रहे युवक की कुछ दुकानदारों ने जमकर धुनाई कर दी. युवक की वजह से आसपास की महिलाएं असहज थी.बाद में उसने माफी भी मांगी.#reelsvideo #panipat @police_haryana @News18India #HaryanaPolice #instareels pic.twitter.com/9M9X53Mye8
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) November 26, 2024
दुकानदारों ने कर दी पिटाई; हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा शख्स
🚨रील वायरस वाली बीमारी से ग्रसित लोगों का इलाज मिल गया है।🚨
हरियाणा के पानीपत में एक लड़का इस अवस्था में रील बना रहा था, फिर क्या था दुकानदारों ने मिलकर उसको ढंग से कूट दिया।
भाई पैर छूकर माफी मांग कर गया है, अब इस तरफ नहीं आएगा। pic.twitter.com/TIw3AOlAXF
— Yug (@mittal68218) November 26, 2024
दुकानदारों के हाथों पिटने वाले युवक ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और उसके फॉलोअर्स को इस तरह की वीडियो पसंद आती हैं. ब्लॉग बनाने और वीडियो वायरल होने से उसे अच्छी आय होती है. उसने बताया कि इससे पहले भी वह इस तरह की वीडियो बना चुका है. हालांकि, युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा किया. इसके बाद दुकानदारों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया.
दुकानदारों ने युवक को समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया. उन्होंने समझाया कि ऐसी वीडियो महिलाओं को असहज करती हैं और समाज में गलत संदेश देती हैं. इस दौरान राहगीरों ने भी इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

