वायरल

क्या आपने कभी सांप को अंडे से निकलते देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह अद्भुत वीडियो (Watch Viral Video)

क्या आपने कभी सांप के बच्चे को अंडे से बाहर निकलते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि अंडे से निकलते नन्हे सांप का अद्भुत नजारा कैमरे में कैद हुआ है और यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को चेस्टर जू नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

क्या आपने कभी सांप को अंडे से निकलते देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह अद्भुत वीडियो (Watch Viral Video)
अंडे से निकलते सांप का वीडियो (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. खासकर, वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं. जंगली जानवरों (Wild Animals), पशु, पक्षियों और सांपों (Snakes) के वीडियो कई बार इतने दिलचस्प होते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है, जबकि कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देख हैरानी होती है. यहां यह सवाल है कि क्या आपने कभी सांप के बच्चे को अंडे से बाहर निकलते (Snake Emerge From an Egg) देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि अंडे से निकलते नन्हे सांप का अद्भुत नजारा कैमरे में कैद हुआ है और यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को चेस्टर जू नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इन सांपों को अपने अंडों से निकलते हुए देखना कितना आश्चर्यजनक है. ये रैट स्नेक है. शायह ही इस अविश्वसनीय पल को कभी कैमरे में कैद किया गया हो. अंडे से निकलते हुए बच्चे को देखना किसी उत्सव से कम नहीं है. पर अफसोस है कि इस खूबसूरत जीव की त्वचा का उपयोग जूते और बैग बनाने के लिए किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: खिलौना समझकर विशालकाय सांप के साथ खेलता है 2 साल का यह बच्चा, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chester Zoo (@chesterzoo)

शेयर किए जाने के महज कुछ ही घंटों में यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंडे से सांप का बच्चा निकल रहा है. सांप के बच्चे का यह वीडियो बहुत क्यूट है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इसके साथ ही इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे सांपों से बेहद लगाव है… जबकि एक यूजर ने लिखा है- ये बहुत क्यूट है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह बहुत खूबसूरत और कुदरत द्वारा बनाया हुआ एक कमाल का जीव है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).