Cow Viral Video: क्या आपने कभी गाय को बाइक की सवारी करते देखा है? वीडियो देख आपको नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन
क्या आपने कभी गाय को बाइक की सवारी करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर बाइक की सवारी करती गाय का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आपकी सिर चकरा जाएगा. हालांकि इस वीडियो को एक साल पहले ट्विटर पर शेयर किया गया था, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है.
Cow Viral Video: हमारे देश में लोग जुगाड़ से कई नामुमकिन चीजों को भी मुमकिन कर दिखाते हैं. सोशल मीडिया पर भी आए दिन जुगाड़ के मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाते हैं. इसका एक उदाहरण पेश करने वाला बहुत ही मजेदार वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, लेकिन उससे पहले यह बताइए कि क्या आपने कभी गाय (Cow) को बाइक की सवारी करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर बाइक की सवारी करती गाय का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आपका सिर चकरा जाएगा. हालांकि इस वीडियो को एक साल पहले ट्विटर पर शेयर किया गया था, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है.
इस वीडियो को पिछले साल @RajeshLathigara नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया था, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- पहली बार बाइक पर सवार है गाय, जरूर देखें. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- अविश्वसनीय, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- गाय कितनी सीधी और सभ्य है. बाहर की दुनिया देखकर भौचक्की नहीं हो रही है. यह भी पढ़ें: चीते ने बेरहमी से बंदरिया को उतारा मौत के घाट, मां के मरने के बाद भी उसके शरीर से लिपटा रहा बच्चा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो
Cow is riding on bike, first time, must watch pic.twitter.com/xJlYmGvsfP
— Ram ramji (@RajeshLathigara) September 18, 2020
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक के पीछे की सीट पर एक गाय को बैठाकर ले जा रहा है. उसने गाय को बिठाने के लिए जबरदस्त जुगाड़ लगाता है. शख्स गाय के चारों पैर सीट पर रखकर रस्सी से बांध देता है और गाय भी बड़े आराम से सीट पर बैठी हुई दिखाई देती है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो भी इंसानों की तरह ही बाइक राइड का लुत्फ उठा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2021 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

