'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई', प्रार्थना के दौरान महिला को मिनीवैन ने कुचला, लेकिन फिर भी बच गई जान, देखें Video

55 साल की एक महिला एक मिनीवैन के नीचे आने के बाद न केवल बच गई बल्कि उसके तुरंत बाद खुद से उठ भी गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है.

मिनीवैन से कुचले जाने के बाद भी महिला का बाल भी बांका नहीं हुआ (Photo-YouTube)

जिसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. इसका ताजा उदाहरण गुजरात के सूरत से मिला हैं. जहां 55 साल की एक महिला एक मिनीवैन के नीचे आने के बाद न केवल बच गई बल्कि उसके तुरंत बाद खुद से उठ भी गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक मंदिर के बाहर सड़क पर हाथ जोड़े खड़ी प्रार्थना कर थी, तभी रिवर्स कर रही सूरत नगर निगम की मिनीवैन ने महिला को कुचल दिया. महिला का नाम रमिला सोलंकी बताया जा रहा है.

घटना रविवार की है. इस वीडियो में दिख रहा है कि रमिला सड़क किनारे बने एक मंदिर के बाहर रुक गईं और पूजा करने के लिए अपनी चप्पलें उतारीं. वह हाथ जोड़कर वहीं खड़ी हो गईं तभी कूड़ा उठाने वाली मिनीवैन ने रिवर्स करते हुए उन्हें कुचल दिया.

यह हादसा उधना के बीआरसी गेट पर एक मंदिर के बाहर हुआ. मंदिर के बाहर रोड पर ही यह महिला प्रार्थना कर रही थी. इस महिला के ऊपर से मिनीवैन पूरी तरह गुजर गई. वीडियो में लिख रहा है कि कैसे महिला इसके तुरंत बाद ही खुद से खड़ी हो गई. वहां मौजूद लोगों ने दावा किया कि उन्हें साईं बाबा ने बचाया क्योंकि उस दौरान वह उन्हीं की पूजा कर रही थी. महिला ने भी बताया कि 'मैं साईं बाबा के आशीर्वाद की वजह से बच गई और मुझे कोई गंभीर चोट भी नहीं आई.'

Share Now

संबंधित खबरें

‘अपराधियों में ऐसा खौफ पैदा करें कि दोबारा सोचने की हिम्मत न हो’: दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को सख्त हिदायत

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस