गुजरात: वड़ोदरा के बघोला तहसील में पकड़ा गया 7 फीट का मगरमच्छ, गांव से बकरियों और गायों के गायब होने से लोगों में दहशत

गुजरात के वड़ोदरा में बघोला तहसील के एक गांव में 7 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी मिली है. मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बकायदा गांव में एक पिंजरा लगाया गया और मगरमच्छ की हर हरकत पर कड़ी नजर रखी गई, तब जाकर वो पिंजरे में फंस पाया है. बताया जा रहा है कि गांव से बकरियों और गायों के गायब होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था.

मगरमच्छ का आतंक (Photo Credits: ANI)

गुजरात (Gujarat) के वड़ोदरा (Vadodara) में पिछले कई दिनों से मगरमच्छ (Crocodile) ने आतंक मचा रखा था, लेकिन अब लगता है कि उसके आतंक से लोगों को छुटकारा मिल गया है. दरअसल, बघोला तहसील (Baghola Tehsil)  में स्थित एक गांव में रहने वाले लोग बीते कई दिनों से मगरमच्छ के आतंक से खासे परेशान थे, काफी मशक्कत के बाद आखिरकार 7 फीट लंबे मगरमच्छ  को पकड़ने में कामयाबी मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बकायदा गांव में एक पिंजरा लगाया गया और मगरमच्छ की हर हरकत पर कड़ी नजर रखी गई, तब जाकर वो पिंजरे में फंस पाया है.

वड़ोदरा के वन्य जीव रक्षक हेमंत वाधवां का कहना है कि हमने कल बघोला तहसील के एक गांव से 7 फीट का मगरमच्छ पकड़ा है. गांव के सरपंच ने शिकायत की थी कि गांव से बहुत सी बकरियां और गायें गायब हो रही हैं. इतना ही नहीं मगरमच्छ के खौफ के चलते महिलाएं भी नदी के पास कपड़े धोने के लिए नहीं जा पा रही हैं. पिंजरा रखने के बाद करीब दो दिन तक मगरमच्छ पर कड़ी नजर रखी गई और तीसरे दिन वो पिंजरे में फंस गया. यह भी पढ़ें: गुजरात: वड़ोदरा के गांव के खेत में मिला 12 फीट लंबा मगरमच्छ, फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने सुरक्षित निकाला, देखें वायरल वीडियो

देखें ट्वीट-

गौरतलब है कि गांव में दशहत फैलाने वाले इस मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन वे इस पकड़ने में कामयाब रहे. बता दें कि पिछले साल वड़ोदरा में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए थे, जिसका नतीजा यह हुआ की बारिश के पानी के साथ मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों में दाखिल होने की कई खबरें सामने आई थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट