समंदर की गहराई में शार्क के झुंड ने किया गोताखोरों पर खतरनाक हमला, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शार्क के झुंड को गोताखोरों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना में शार्क के काटने से गोताखोर के हाथ में गहरी चोट आ जाती है, जिसके बाद उसके साथी उसे पानी की सतह पर लाते हैं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है.
Shark Attack Viral Video: जिस तरह से जंगल की दुनिया में कई प्रकार के जानवर (Animals) रहते हैं, उसी तरह के समंदर की गहराइयों में भी कई प्रकार के जीव पाए जाते हैं. समंदर में पाए जाने वाले तमाम जीवों में शार्क (Shark) को खतरनाक जीव की कटैगरी में रखा गया है, इसलिए समुद्र में स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने वाले लोगों को अक्सर सलाह दी जाती है कि समंदर के उन हिस्सों में जाने से परहेज करें, जहां शार्क के होने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि वहां जाना मुसीबत को न्योता देने से कम नहीं है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शार्क के झुंड को गोताखोरों (Divers) पर हमला करते हुए देखा जा सकता है.
इस वीडियो को abcnews नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- फ्लोरिडा तट पर एक गोताखोर के हाथ पर शार्क ने काट लिया. इस पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- शुक्र है गोताखोर की जान बच गई, वहीं दूसरे ने लिखा है- लगता है शार्क का झुंड इन गोताखोरों से डर गया था, जिसके बाद उन्होंने खुद को बचाने के लिए हमला किया है, जबकि तीसरे यूजर ने लिखा है- इंसानों को समुद्री जीव से दूरी बनानी चाहिए, हमें उनकी दुनिया में नहीं जाना चाहिए. यह भी पढ़ें: गोताखोरों की टोली पर हमला करने वाली शार्क ने निगल लिया कैमरा, फिर जो हुआ... Viral Video देखकर दंग रह जाएंगे आप
समंदर में शार्क के झुंड ने गोताखोरों पर किया हमला
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ गोताखोर समंदर की गहराइयों में डाइविंग कर रहे हैं, लेकिन उसी दौरान अचानक से शार्क का एक झुंड उनके पास पहुंचता है और उन पर हमला कर देता है. समंदर की गहराई में घटी यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें गोताखोर शार्क के हमले से बचने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. इस बीच एक शार्क 40 वर्षीय गोताखोर पर हमला करती है और उसे काट लेती है. इस घटना में शार्क के काटने से गोताखोर के हाथ में गहरी चोट आ जाती है, जिसके बाद उसके साथी उसे पानी की सतह पर लाते हैं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

