Viral Video: शेरों के झुंड ने मिलकर किया मगरमच्छ का काम तमाम, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर शेरों के झुंड द्वारा मगरमच्छ के शिकार का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेरों को झुंड पल भर में पानी के खूंखार शिकारी मगरमच्छ का काम तमाम कर देता है.
Lions Viral Video: शेर (Lion) को जंगल का राजा कहा जाता है, जिसकी एक दहाड़ से पूरा जंगल थर्र-थर्र कांपने लगता है. जंगल के सबसे खूंखार जानवर कहे जाने वाले शेर एक पल में बड़े से बड़े जानवर का काम तमाम कर देते हैं और जब उनका पूरा झुंड साथ हो तो फिर किसी भी शिकार की शामत आनी तय है. सोशल मीडिया (Social Media) पर शेरों (Lions) के झुंड द्वारा मगरमच्छ (Crocodile) के शिकार का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेरों का झुंड पल भर में पानी के खूंखार शिकारी मगरमच्छ का काम तमाम कर देता है. वीडियो में शेरों का एक झुंड तालाब के किनारे मगरमच्छ को अपना शिकार बनाते नजर आ रहा है. इस वीडियो को देख लोग हैरान हो रहे हैं.
इस वीडियो को यूट्यूब चैनल Latest Sightings द्वारा शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- शावकों का पेट भरने के लिए शेरों ने मगरमच्छ का शिकार किया. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई है. एक ने लिखा है- शेर के पंजे से कोई निकल नहीं सकता, जबकि दूसरे ने लिखा- बेहद खतरनाक वीडियो... यह भी पढ़ें: एक शेरनी के लिए आपस में भिड़ गए दो शेर, दोनों के बीच की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों का एक झुंड मगरमच्छ को दबोचे हुए है. शेरों की पकड़ मगरमच्छ पर इतनी मजबूत है कि लाख कोशिशों के बाद भी वो खुद को छुड़ा नहीं पाता है. पल भर में मगरमच्छ का काम तमाम करने के बाद शेर उसे अपना भोजन बना लेते हैं. इस खतरनाक वीडियो को देख हर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

