Viral Video: पोते ने अपनी दादी को दिया फिटनेस चैलेंज, फिर 80 साल की बुजुर्ग महिला ने जो किया, नजारा देख उड़े होश
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला न सिर्फ फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट करती है, बल्कि उसे पूरा करके हर किसी को चौंका देती है. दरअसल, अस्सी साल की दादी को उनका पोता फिटनेस चैलेंज देता है, जिसे वो बड़ी ही आसानी से पूरा कर लेती हैं.
Fitness Challenge Viral Video: भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां अधिकांश लोग अपनी फिटनेस (Fitness) पर ध्यान नहीं दे पाते हैं तो वहीं कई लोग अपनी जबरदस्त फिटनेस से लोगों को हैरत में डाल देते हैं. खासकर अपनी फिटनेस के प्रति सतर्क रहने वाले बुजुर्गों की फिटनेस देख लोग हैरान हो जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला न सिर्फ फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट करती है, बल्कि उसे पूरा करके हर किसी को चौंका देती है. दरअसल, अस्सी साल की दादी (Grandmother) को उनका पोता फिटनेस चैलेंज देता है, जिसे वो बड़ी ही आसानी से पूरा कर लेती हैं. इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
पोता जब अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग दादी को फिटनेस चैलेंज देता है तो उन्हें वेट लिफ्टिंग करते देख उसके होश उड़ जाते हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर punjabi_Industry_ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: केयरटेकर पर शख्स ने किया हमला तो उसे बचाने के लिए दौड़ा चला आया हाथी, Viral Video देख बन जाएगा दिन
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पोता खुद को फिट रखने के लिए अपने घर की छत पर व्यायाम कर रहा है. कसरत करते समय वो पुशअप मारता है और वेट लिफ्टिंग भी करता है. इसी दौरान उसकी दादी छत पर पहुंचती है और वो शख्स अपनी दादी को फिटनेस चैलेंज दे देता है, लेकिन दादी भी इसे फौरन एक्सेप्ट कर लेती है और फिर वो वेट लिफ्टिंग करके अपने पोते को चौंका देती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

