Dancing Goats Viral Video: झूम-झूमकर सड़क पर चलती दिखीं बकरियां, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बकरियां सड़क पर झूम-झूमकर चलती हुई नजर आ रही हैं. वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है.
Dancing Goats Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में जहां डांस, स्टंट, क्रिएटिविटी से जुड़े तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं तो वहीं वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wildlife Lovers) को जानवरों से जुड़े वीडियो का इंतजार रहता है. इंटरनेट पर आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियो भी देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें शिकार से जुड़े खौफनाक नजारे जहां हैरान करते हैं तो वहीं जानवरों की अटखेलियों से जुड़े वीडियो दिल को राहत पहुंचाते हैं. खासकर, पालतू जानवरों से जुड़े वीडियो काफी मजेदार होते हैं, जिन्हें लोग देखना काफी पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बकरियां (Goats) सड़क पर झूम-झूमकर चलती हुई नजर आ रही हैं.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ये पाकिस्तान की नाची यानी नाचने वाली बकरियां हैं और इसी तरह चलती हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 448k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: ऊंचे पेड़ पर चढ़ने के बाद आराम से नीचे उतरती दिखी बकरी, Viral Video देख खिसक जाएगी आपके पैरों तले जमीन
सड़क पर झूम-झूमकर चलती बकरियां
These are Nachi(dancing) goats from Pakistan and this is how they walk. pic.twitter.com/vTEnrninGF
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 5, 2024
वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है, जिसमें सड़क पर बकरियों का झुंड चलता हुआ दिखाई दे रहा है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से ये बकरियां एक-दूसरे के साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करते हुए चल रही हैं. बताया जा रहा है कि यह नाची बकरियां जो इसी तरह से झूम-झूमकर चलती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

