वायरल

Viral Video: शैंपेन की बोतल को शेक करके खोलना पड़ा लड़कियों को भारी, अगले ही पल हो गया ऐसा कांड

वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां पार्टी के दौरान शैंपेन की बोतल को शेक करके खोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन अगले ही पल उनके साथ कुछ ऐसा होता है कि सारा मजा किरकिरा हो जाता है.

Viral Video: शैंपेन की बोतल को शेक करके खोलना पड़ा लड़कियों को भारी, अगले ही पल हो गया ऐसा कांड
शैंपेन खोलती लड़कियां (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे वीडियोज की भरमार है, जिन्हें देखने के बाद न चाहते हुए भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और कई बार लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. वैसे तो आमतौर पर पार्टियों में जश्न मनाने के लिए कई लोग शैंपेन की बोतल को खोलते हैं, फिर दोस्तों के साथ मिलकर इसका सेवन करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. दरअसल, दो लड़कियां पार्टी के दौरान शैंपेन (Champagne) की बोतल को शेक करके खोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन अगले ही पल उनके साथ कुछ ऐसा होता है कि सारा मजा किरकिरा हो जाता है. इस वाकये के बाद तो वो पार्टी करने से पहले कई बार सोचेंगीं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @videosnepal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे न सिर्फ लोग बार-बार देख रहे हैं, बल्कि अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- और दीदी स्वाद आ गया? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- बोतल ने पर्सनल गुस्सा उन पर निकाला है. यह भी पढ़ें: Girls Ugly Fight Video: लड़कियों का एक दूसरे के बाल खींचते हुए सड़क पर लड़ाई का वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Videos Nepal (@videosnepal)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी के दौरान दो लड़कियां शैंपन के बोतल को शेक करके खोलने की कोशिश करती हैं, तभी उसके हाथ से छूटकर बोतल नीचे गिर जाता है, जिससे पूरा शैंपेन उनके ऊपर गिर जाता है. शैंपेन जैसे ही उनके शरीर पर गिरता है उनका सारा मजा पल भर में किरकिरा हो जाता है और इस नजारे को देख आसपास के लोग हैरान हो जाते हैं, जबकि वायरल वीडियो को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).