Girls Fight Viral Video: सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में हुई झड़प, डंडे से की पिटाई, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे
सोशल मीडिया पर बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे. वीडियो उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर लड़कियों के दो गुटों के बीच जबरदस्त लड़ाई होती दिख रही है.
Girls Fight Viral Video: बीच सड़क पर लड़ाई-झगड़े वाले वीडियो (Fight Video) तो आपने पहले भी देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी लड़कियों के दो गुटों (Girls Fight) को आपस में सड़क पर बवाल काटते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे. वीडियो उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी जिले (Haldwani) का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर लड़कियों के दो गुटों के बीच जबरदस्त लड़ाई होती दिख रही है. इस दौरान लड़कियां एक-दूसरे को डंडे से पिटती हैं और लात-घूसे बरसाती हुई नजर आ रही हैं. लड़कियों के इस बवाल का वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है.
बताया जा रहा है कि लड़कियों के दो गुटों में बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते झगड़े और मारपीट में तब्दील हो गया. इस वीडियो को ट्विटर पर Rajmangal Times नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- गर्ल्स फाइट, हलद्वानी. यह भी पढ़ें: Girls Fighting on Street: स्कूल यूनिफॉर्म में सड़क पर एक दूसरे का झोटा उखाड़ती और मार कुटाई करती बेंगलुरू की लड़कियों का वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
girls fight #haldwani #Viral pic.twitter.com/xqCJ5DS5vH
— Rajmangal Times (@RajmangalOffice) July 14, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में सड़क पर लड़कियों के दो गुटों के बीच बवाल हो रहा है. देखते ही देखते लड़कियां आपस में भिड़ जाती है. लड़कियों का गुट एक-दूसरे की डंटे से पिटाई करता है, फिर सड़क के बीचों-बीच लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूसों की बरसात करती हुई भी दिखाई देती हैं. घटना के दौरान वहां से गुजरने वाले लोग भी खड़े होकर तमाशा देखने लगते हैं और लड़कियों के झगड़े का वीडियो बनाने लगते हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

