देश

बॉयफ्रेंड को छोड़कर होने वाले ससुर को बना लिया दूल्हा, कारण बेहद हैरान करने वाला है

यहां एक प्रेमिका घर से भागी तो थी अपने प्रेमी से शादी करने लेकिन उसने प्रेमी की जगह उसके पिता से शादी रचा ली. दरअसल लड़की का प्रेमी नाबालिक था जिसके कारण वो उससे शादी नहीं कर सकती थी.

बॉयफ्रेंड को छोड़कर होने वाले ससुर को बना लिया दूल्हा, कारण बेहद हैरान करने वाला है
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

बिहार से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमिका घर से भागी तो थी अपने प्रेमी से शादी करने लेकिन उसने प्रेमी की जगह उसके पिता से शादी रचा ली. दरअसल लड़की का प्रेमी नाबालिक था जिसके कारण वो उससे शादी नहीं कर सकती थी. इसके लिए लड़की ने जल्दी बाजी में प्रेमी के साथ रहने के लिए यह कदम उठाया. लड़की ने प्रेमी के पिता से शादी कर ली. यह खुलासा लड़की ने अपने अपहरण कांड के आईओ अवधेश कुमार यादव के समक्ष किया.

हलई ओपी के सहायक अपर निरीक्षक सह अनुसंधान पदाधिकारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि जब लड़की से पूछा कि अपने से दूने उम्र के व्यक्ति से क्यों शादी की तो लड़की ने ये खुलासा किया. लड़की ने बताया कि पटोरी में पढ़ाई के दौरान जिस लड़के से प्रेम हुआ उसकी उम्र उससे कम होने के कारण विद्यापतिधाम में शादी करने के समय लड़के की सहमति से विधुर जीवन जी रहे लड़के के पिता से शादी कर ली. यह भी पढ़ें- माइकल जैक्सन दिखने के लिए इस शख्स ने कराई 11 प्लास्टिक सर्जरी, देखकर खा जाएंगे धोखा, देखें तस्वीरें

मामले की जांच कर रहे ओपी के ASI अवधेश कुमार यादव ने बताया कि छह महीने पहले लड़की घर से भाग गई थी और पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन निवासी सुनील कुमार के नाबालिग बेटे के पास आ गई. यहां प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के साथ रहने लगे और आने वाले जीवन के सपने देखने लगे. इसी बीच लड़की के परिवार के लोगों ने उसके अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज करा दी.

इसी बीच जब लड़की को पता लगा कि उसका प्रेमी नाबालिग है और उससे शादी करना संभव नहीं है, तो उसने उसके पिता सुनील से विद्यापति धाम मंदिर में शादी रचा ली. शनिवार को पुलिस द्वारा पति के साथ लड़की की बरामदगी के बाद मामले का पूरा खुलासा हो पाया. मामले में एएसपी विजय कुमार ने बताया कि पकड़ी गई लड़की व उसके पति को कोर्ट भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2019 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).